बैजनाथ पुलिस ने किया कफलढुंगा निवासी मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । बैजनाथ पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि 23 मई को पीड़ित डॉ. बिजय कुमार गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने थाने में तहरीर दी। उसमें उनका कहना है कि उनके साथ मारपीट का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया। उनकी तहरी पर आईपीसी की धारा 323/356 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की गई। इसके बाद आरोपी कुंदन गिरी पुत्र किशन गिरी निवासी ग्राम कफलढुंगा पोस्ट बनतोली तहसील गरुड़ को गिरफ्तार किया गया। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
