Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पबजी खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट


लखनऊ। लखनऊ के एक 17 वर्षीय लडक़े ने गुस्से में आकर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे पबजी खेलने से मना कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, लडक़े ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी मां को गोली मार दी और शव को घर के एक कमरे में छिपा कर रख दिया। वहीं दुर्गंध से बचने के लिए उसने कमरे में रूम फ्रेशनर का छिडक़ाव किया।
यही नहीं, लडक़े ने अपनी 10 वर्षीय बहन को धमकाया और उसे तीन दिनों तक घर में बंद रखा।
इस दौरान आरोपी ने अपने दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया और बताया कि उसकी मां एक रिश्तेदार से मिलने गई है।
दरुगध बढऩे पर पड़ोसियों में से एक ने लडक़े के पिता को इसकी जानकारी दी। पिता सेना अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।
पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मंगलवार रात घर से 40 वर्षीय साधना का तीन दिन पुराना शव बरामद किया।
एसीपी छावनी अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि महिला के सिर में काफी नजदीक से गोली मारी गई। उसके शव को एयर कंडीशनर रूम में रखा गया था, ताकि दरुगध न आए।

You may have missed

Advertisement