Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

3 राज्यों में मिली शिकस्त के बाद अब पीएम मोदी ने भी स्वीकारा जनादेश

 

नई दिल्ली ( आखरीआंख समाचार ) राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य-प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार झेलने के बाद आखिरकार शाम को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसे स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने हार स्वीकार करते हुए लोगों का आभार जताया है।

पीएम ने टि्वट किया कि वह पूरी विनम्रता के साथ इस जनादेश को स्वीकार करते हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य-प्रदेश में भाजपा को सेवा करने का मौका देने के लिए वह तीनों प्रदेशों की जनता का धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने लिखा कि तीनों राज्यों में भाजपा ने अपने स्तर पर राज्यों का विकास व लोगों का कल्याण करने के लिए अथक प्रयास किए, लेकिन इसके बाद भी वह जनता के जनादेश को तहे दिल से स्वीकार करते हैं।

दूसरी ओर बसुंधरा राजे ने भी अपनी हार स्वीकार कर अपना इस्तीफा सौप दिया है।

 

You may have missed

Advertisement