Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ :उर्जित पटेल के बाद शक्तिकांत दास बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर

 

नई दिल्ली ( आखरीआंख समाचार ) उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को उसका नया गवर्नर मिल गया है। वित्त आयोग के सदस्य शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया चीफ बनाया गया है। शक्तिकांत दास इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव के पद पर भी अपने सेवाएं दे चुके हैं।

पिछले साल वह इस पद से रिटायर हुए थे। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले में भी इनकी प्रमुख भूमिका रही थी। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर्स डिग्री लेने वाले शक्तिकांत दास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के जॉइंट सेक्रटरी, तमिलनाड़ु सरकार के स्पेशल कमिश्नर और रेवेन्यू कमिश्नर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सेक्रटरी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

बता दें कि बीते साल हुए नोटबंदी के फैसले लेने में भी शक्तिकांत दास की महत्वपूर्ण भूमिका थी। सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले का ड्राफ्ट बनाने वालों में दास भी शामिल थे। सोमवार को उर्जित पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आरबीआई के गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। पटेल ने रघुराम राजन की जगह ली थी. उनका कार्यकाल 3 साल का था। 28 अक्टूबर 1963 को जन्मे उर्जित ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए किया है।

 

You may have missed

Advertisement