किसानों को फसल बीमा की जानकारी देगा कृषि एवं उद्यान विभाग
बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग किसानों को फसल बीमा की जानकारी देगा। जागरूकता रथ के माध्मय से किसानों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक जुलार्इ से सात जुलार्इ तक कृषि बीमा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। फसल बीमा के व्यापक प्रचार-प्रसार और कृषकों को फसल बीमा के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। जागरूकता रथ जनपद के प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत में भ्रमण कर कृषकों को जानकारियां दी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक कृषक अपने फसल का बीमा कर जोखिम से बच सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
