March 23, 2026

570 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, बिग बुल के पास कंपनी के 3.93 करोड़ शेयर, विदेशी ब्रोकरेज बुलिश

570 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, बिग बुल के पास कंपनी के 3.93 करोड़ शेयर, विदेशी ब्रोकरेज बुलिश
नई दिल्ली ।  शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाटा ग्रुप के एक शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। यह शेयर टाटा मोटर्स का है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च  ने बाय कॉल के साथ टाटा मोटर्स पर अपने पॉजिटिव व्यू को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने काउंटर पर अपने टारगेट प्राइस को भी बढ़ा दिया है।
570 रुपये है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। अब 570 रुपये के टारगेट प्राइस रखा है। यह पहले 560 रुपये था। बता दें कि टाटा मोटर्स का लेटेस्ट शेयर प्राइस 449.55 रुपये है। कंपनी के शेयरों में आज 2त्न से ज्यादा की तेजी है। यानि अभी मौजूदा प्राइस से दांव लगाने से 26.79त्न का मुनाफा हो सकता है।
क्या कहा ब्रोकरेज फर्म ने?
ब्रोकरेज ने कहा कि सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार से जगुआर लैंड रोवर (छ्वरुक्र) की बिक्री को आगे बढऩे में मदद मिलेगी, जिससे नकदी प्रवाह को असमान रूप से लाभ होगा। एचएसबीसी ने कहा कि सेमीकंडक्टर सप्लाई में हर महीने सुधार होने की संभावना है और नए रेंज रोवर (आरआर) को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के साथ, वॉल्यूम आउटलुक 2क्त से उत्साहित रहेगा। इसमें कहा गया है, वॉल्यूम में सुधार से नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और कर्ज में कमी आ सकती है। घरेलू पीवी व्यवसाय लगभग 14 प्रतिशत की मजबूत बाजार हिस्सेदारी के साथ चरम पर बना हुआ है।
झुनझुनवाला के पास हैं इतने शेयर
बिग बुल राकेश झुझुनवाला के पास लेटेस्ट शेयरधारिता पैटर्न के मुताबिक, इस घरेलू ऑटो  कंपनी  में 3.93    इच्टिी शेयर यानी 1.18त्न हिस्सेदारी है। टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 5.15प्रतिशत हिस्सेदारी ष्टद्बह्लद्बड्ढड्डठ्ठद्म हृ.ड्ड. हृद्ग2 ङ्घशह्म्द्म, हृ4ड्डस्रह्म् ष्ठद्गश्चड्डह्म्ह्लद्वद्गठ्ठह्ल का है। इनके पास करीब 17.10 करोड़ शेयर है।
00)शेयर बाजार के दिग्गज हुए धड़ाम, 52 हफ्ते के हाई से 38प्रतिशत तक लुढक़े
नई दिल्ली ।  रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से ढेर सारे शेयर बिकावली का शिकार हो गए हैं। कुछ स्टॉक तो ऐसे हैं इस लिस्ट में जो 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच कर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर के करीब आ गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे ही 5 स्टॉक पर जो 52 सप्ताह के उच्चतम से 38त्न तक नीचे आ गए हैं। ये स्टॉक अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर के काफी नजदीक हैं।
यह मिड कैप स्टॉक शुक्रवार को 11,831 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। जोकि 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 19,325 रुपये के लेवल से 38त्न नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 10,727 रुपये प्रति शेयर है। जिसका मतलब यह हुआ कि यह स्टॉक 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से 10प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है।  
शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1364 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुए थे। इस शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1725 रुपये और 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1271.60 रुपये है। जिसका मतलब यह स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से 21त्न नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से यह महज 7त्न प्रतिशत ऊपर है।
3- एक्सिस बैंक – बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 662.50 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 866.90 था। वहीं, न्यूनतम स्तर 618.25 रुपये था। यानी अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर यह स्टॉक 7त्न ऊपर ट्रेड कर रहा है।
4- डॉ रेड्डी लैब – इस फॉर्मा स्टॉक के शेयर का भाव 4532.55 रुपये के लेवल पर आ गया है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 5447 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 3654 रुपये है। यानी अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से यह स्टॉक 24त्न ऊपर अभी ट्रेड कर रहा है।
5- एशियन पेंट्स- हृस्श्व में शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 2978.40 रुपये के लेवल पर आ गया था। यह स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से 17त्न नीचे और 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से 15 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने एक साल में एक भी प्रतिशत का रिटर्न नहीं दिया है।

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव
नई दिल्ली ।  सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में बढ़ी है। अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  5625 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20434 रुपये सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 226 रुपये महंगा होकर 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 807 रुपये चढक़र 55574 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52147 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 57362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 57241 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62965 रुपये में देगा।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37972 रुपये
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37972 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ  39111 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोडक़र यह 43022 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29618 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। त्रस्ञ्ज के साथ यह 30506 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33557 रुपये का पड़ेगा।
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद त्रस्ञ्ज, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोडक़र आपको मिलेगा 57362 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद त्रस्ञ्ज के साथ यह 47767 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 52544 रुपये का पड़ेगा।
00

)शेयर बाजार में हरियाली : सेंसेक्स 54000 और निफ्टी 16150 के पर खुला
नई दिल्ली ,। सावन के पहले सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 308 अंकों की बढ़त के साथ 54069 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 468 अंकों की उछाल के से 54228 पर था। वहीं 128 अंक ऊपर 16177 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी और बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी। अगर सेक्टोर इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक, आईटी, मीडिया, मेटल, एफएमसीजी जैसे सभी इंडेक्स हरे निशान पर थे।
एफपीआई ने जुलाई में अबतक 7,400 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
भारतीय शेयर बाजारों को लेकर विदेशी निवेशकों का सतर्कता का रुख कायम है। इस महीने अबतक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शेयर बाजारों से 7,400 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी कर चुके हैं। अमेरिका में मंदी की आशंका और डॉलर के लगातार मजबूत होने से एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं। इससे पहले जून में एफपीआई ने भारतीय शेयरों से 50,203 करोड़ रुपये निकाले थे।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 15 जुलाई के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 7,432 करोड़ रुपये निकाले हैं। जून में एफपीआई ने 50,203 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। यह मार्च, 2020 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। उस समय एफपीआई ने 61,973 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।