Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कोटद्वार में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक होगी अग्निवीर भर्ती

लखनऊ । सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन द्वारा सेना भर्ती (अग्निवीर) विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में 19 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी । सेना भर्ती (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अवधि 01से 30 जुलाई 2022 तक होगी।

अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करके आवेदन पत्र स्वयं भर सकते हैं । अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय व्यक्तिगत ब्योरा जैसे – अभ्यर्थी का नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, मैट्रिक सर्टिफिकेट नंबर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के अंक, आधार कार्ड नंबर, स्वयं का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थाई निवास प्रमाण पत्र के अनुसार) सही तरीके से भरना होगा ।

अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय दिए गए सभी निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ लें। अभ्यर्थियों को केवल एक ही श्रेणी में आवेदन करना होगा। एक से अधिक श्रेणी में आवेदन करने पर आवेदन पत्र सिस्टम द्वारा ऑटो रिजेक्ट हो जाएगा और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

You may have missed

Advertisement