May 15, 2026

द फैमिली मैन की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरि ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें

रश्मिका और जाह्नवी की फिल्म के बीच होगी कड़ी टक्कर, एक ही दिन होगी रिलीज
पुष्पा फेम अदाकारा रश्मिका मंदाना जल्दी ही बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हो चुकी है। उनकी पहली फुल फ्लैज्ड बॉलीवुड मूवी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ होने वाली है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अदाकारा रश्मिका मंदाना की मचअवेटेड मूवी गुडबाय की रिलीज डेट की घोषणा की जा चुकी है। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन स्टारर निर्देशक विकास बहल और प्रोड्यूसर एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म गुडबाय इसी साल 7 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए मिलने वाली है।
इस मेगा घोषणा के साथ मेकर्स ने मूवी से जुड़ी एक तस्वीर भी फैंस को भी दिखाई दी। मगर इसके साथ ही फिल्मी हलकों में हलचल और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल, रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की मूवी की रिलीज डेट का ऐलान होते ही बॉक्स ऑफिस क्लैश का संकट और भी ज्यादा बढ़ गया है।
खबरों का कहना है कि इसी दिन बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अपनी अगली मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचने की तैयारी में लगी हुई है। इसकी घोषणा मेकर्स काफी पहले ही कर चुके हैं। मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के माध्यम से बनाया गया है। रुही आफ्जा के बाद एक बार फिर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एक साथ ऑन स्क्रीन दिखने वाले हैं। इस मूवी की घोषणा का टीजर वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी गुडबाय की रिलीज एनाउंटमेंट के साथ ही इन दोनों मूवी के मध्य बड़ा क्लैश तय हो ही गया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या करण जौहर अपनी मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट में कोई बदलाव करते हैं या फिर ये क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है। इस बीच अदाकारा रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो कन्नड़ स्टार इन दिनों कई दिलचस्प मूवी में बिजी हैं। अदाकारा गुडबाय के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपनी फिल्म मिशन मजनू, मूवी स्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और साउथ फिल्म सीता रमन और थलापति 66 में व्यस्त है ।
००

बॉलीवुड में चमकने को तैयार हैं वृद्धि तिवारी
दुनिया में ऐसे बहुत से सफलतम लोग हैं जिनका बचपन बेहद कठिनाइयों और गरीबी में बीता, लेकिन अपनी क़ाबलियत और मेहनत के दम पर उन्होंने सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ है। टीवी सीरियल और विज्ञापन में कई किरदार निभाने वाली वृद्धि तिवारी को भी  दर्शकों ने अपना खूब प्यार आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाया। हर किरदार में पसंद किया और उनके काम को सराहा।
एमएक्स प्लेयर और हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज – हमराह  शॉर्ट हॉरर फिल्म क्यूं, टीवी सीरियल मेरे साईं , विघ्नहर्ता गणेश, परशुराम, जय कन्हैया लाल की,बड़े अच्छे लगते हैं, पांड्या स्टोर, परिणीति , ये है चाहतें, गुड से मीठा इश्क, मिठाई, क्राइम पेट्रोल में दर्शकों ने इन्हें देखा है।
इसी तरह टीवी विज्ञापन एयू बैंक आमिर खान और कियारा आडवाणी के साथ कर चुकी वृद्धि तिवारी लगातार कई सारे टीवी सीरियल विज्ञापन और मॉडलिंग कर रही हैं। हिंदी इंडस्ट्री के साथ साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मो में भी वृद्धि तिवारी मुख्य न्यायिका का किरदार निभा चुकी है। बहुत जल्द अपनी मेहनत और लगन से वो आपको हिंदी इंडस्ट्री की दुनिया में भी मुख्य किरदार में नजऱ आएँगी।
००

द फैमिली मैन की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरि ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें
अमेजन प्राइम की लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन में जोया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में श्रेया बिकिनी पहनकर बीच पर मस्ती करती दिखाई पड़ रही हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि ये फोटोज उन्होंने मालदीव में क्लिक की हैं। हालांकि उन्होंने डेस्टिनेशन का नाम फोटो में मेंशन नहीं किया है।
तस्वीरों में श्रेया समंदर किनारे लहरों के पाच उछलती-कूदती दिखाई पड़ रही हैं। इसके बाद उन्होंने जो पोस्ट की है उसमें श्रेया बिकिनी पहनकर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रेया ने कैप्शन में लिखा- लहरें। कुछ ही मिनटों में इन तस्वीरों पर लाखों की तादात में लाइक्स आ गए हैं।
फैन पेजों पर इन तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, श्रीकांत आपकी आपकी लोकेशन मांग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब मत कीजिए। वैसे ही गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एक शख्स ने कमेंट किया, इतनी गर्मी तो बर्दाश्त के बाहर है।
बता दें कि द फैमिली मैन मनोज बायपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज है जिसमें उन्होंने एक आम आदमी का रोल प्ले किया है। सीरीज में श्रीकांत का रोल प्ले करने वाले मनोज बाजपेयी एक आम आदमी की जिंदगी जीते हुए एक भारतीय सीक्रेट एजेंट की नौकरी करते हैं, ताकि किसी को भी उनके काम के बारे में कभी भी जानकारी नहीं मिल सके।

ना उम्र की सीमा हो में मेरी पहली सकारात्मक भूमिका है : दीपशिखा नागपाल
अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल का कहना है कि ना उम्र की सीमा हो में उनकी भूमिका से दर्शक उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे, जो सकारात्मक है और उनके पिछले किरदारों से अलग है। दीपशिखा कहती हैं, जब मुझे चैनल से इस किरदार की पेशकश की गई और कहा गया कि यह मेरा पूरी तरह से सकारात्मक चरित्र होगा, तो मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई।
मुझे हमेशा एक बहुत ही ग्लैमरस अवतार में देखा गया है।अभिनेत्री को कोयला, धूम धडक़ और बिग बॉस 8 में भाग लेने के लिए भी जाना जाता है। वह साझा करती है कि वह जो पहले करती रही है उससे कुछ अलग करके वह खुश है।
मजबूत किरदार, जिसे निभाने के लिए मैं हमेशा से उत्सुक थी क्योंकि दर्शकों ने अब तक मेरे इस पहलू को नहीं देखा है, मैं अपने निजी जीवन में बहुत भावुक व्यक्ति हूं जो मेरे रिश्तों को बहुत महत्व देती है।दीपशिखा ने कहा, टीवी पर यह मेरी पहली सकारात्मक भूमिका है।
मैं इसे निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि दर्शक मेरे चरित्र को पसंद करेंगे और हमेशा की तरह मुझ पर अपना प्यार बरसाएंगे।शो में अभिनेता इकबाल खान और रचना मिस्त्री भी हैं। यह स्टार भारत पर प्रसारित होता है।
००

बहुत देरी के बाद अरविंद स्वामी-स्टारर ‘सथुरंका वेट्टई 2’ 7 अक्टूबर को होगी रिलीज
बेहद मनोरंजक सुपरहिट तमिल फिल्म ‘सथुरंका वेट्टई’ की अगली कड़ी ‘सथुरंका वेट्टई 2’ आखिरकार इस साल 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके निर्माताओं ने इसकी घोषणा की है। अभिनेता और निर्माता मनो बाला ने घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट किया, जिसकी रिलीज की तारीख 7 अक्टूबर थी।
एनवी निर्मल कुमार द्वारा निर्देशित, सथुरंका वेट्टई 2 में प्रसिद्ध अभिनेता अरविंद स्वामी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें प्रकाश राज, राधा रवि, नासर, चांदिनी, श्रीमन, मनोबाला, कुमारवेल और ई रामदास महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
निर्मल कुमार को विजय एंटनी के साथ सुपरहिट फिल्म सलीम का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है।
एच. विनोथ द्वारा लिखित, जो अजित कुमार की वलीमाई का निर्देशन करने के लिए चर्चा में थे, यह फिल्म मूल रूप से मनोबाला पिक्च र हाउस और सिनेमा सिटी द्वारा निर्मित की जानी थी। वित्तीय मुद्दों के कारण, इसकी रिलीज में देरी हो रही थी। पिछले साल के अंत में, इसके अधिकारों को ओन्स्की टेक्नोलॉजी के निर्माता माउटो संबंडम द्वारा अधिग्रहित किया गया था।
सथुरंका वेट्टई 2 के अधिकार प्राप्त करने के समय, संबंदम, जो अपनी तरह की पहली फ्लैश फॉरवर्ड-शैली की फिल्म 2030 बनाने का विकल्प चुनकर तमिल फिल्म उद्योग में एक निर्माता बने थे। दावा किया कि ‘सथुरंका वेट्टई 2’ इस साल जनवरी में रिलीज होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब, यह पुष्टि हो गई है कि फिल्म 7 अक्टूबर को स्क्रीन पर आएगी।


००