Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर में सरयू नदी में युवक ने पल से मारी छलांग,जल पुलिस की खोजबीन जारी

बागेश्वर । तहसीलदार बागेश्वर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वाह्न तहसील बागेश्वर अंतर्गत बागनाथ मंदिर को नुमाइश खेत से जाने वाले पुल से एक व्यक्ति श्री पवन पुत्र भगत राम निवासी निकट ट्रामा सेंटर जिला अस्पताल के द्वारा सरयू नदी में कूद मारी गई है। स्थानीय पूछ्ताछ से बताया गया है, उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ होना बताया गया है।
घटना की सूचना मिले पर पुलिस,फायर ,जल पुलिस की टीम के द्वारा खोजबीन की जा रही है।

Advertisement