Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हम डर कर भागने वाले में से नहीं : राहुल गांधी


नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से नहीं डरते और हमें धमकाकर ठीक नहीं कराया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश में सद्भावना बरकरार रखने के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह धमकाने का प्रयास है क्यों यह लोग सोचते हैं थोड़ा सा दवाब डालकर हमें चुप करा देंगे लेकिन हम कुछ नहीं होने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह  नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें, हमें कोई फर्क नहीं परने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा होती है कि हम लोग भाग रहे हैं लेकिन भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात तो भाजपा करती है। राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग बोलने वाले नहीं हैं और नरेंद्र मोदी से तो एकदम ही नहीं करते क्योंकि हम लोगों ने ना कभी चूड़ी की है और ना कभी किसी को चोरी करने दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम लोगों का काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा। पिछले दिनों  प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेरल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अकसर मोदी सरकार पर हमलावर रहेंगे हम लोग और उनके डराने और धमकाने से हम लोग चुपचाप नहीं रहने वाले हैं।   नेशनल हेराल्ड  के दफ्तर को सील किए जाने और दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। नेशनल हेराल्ड पूछे एक प्रश्न के उत्तर में राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा इंटिमिडेशन का अटैम्प्ट है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा प्रेशर डालकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले।

You may have missed

Advertisement