Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मुझे मजा आता है… ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी; बीजेपी को बताया हिटलर

दिल्ली ।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशव्यापी आंदोलन से पहले पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हिटलर करार दिया। साथ ही उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई पर भी अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को विपक्ष की आवाज से डर लगता है। सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।
राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, मेरे पर जब भी आक्रमण होता है तो मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है। मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होगी। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।
राहुल गांधी ने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है। देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है। उन्होंने अपनी सरकार से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी संस्थानों को कंट्रोल नहीं करती थी। आज हालात दूसरे हैं। जो किसी दूसरी पार्टी को मदद करना चाहे तो उसके खिलाफ ईडी और आईटी लगा दी जाती है।
एससी के फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- बीजेपी-आरएसएस के कंट्रोल में है सारी संस्थाएं
राहुल गांधी से जब प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों के खिलाफ दायर चाचिका पर आए हाल के फैसले पर पूछा गया तो उन्होंने न्यायालय पर भी बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सारी संस्थाएं सरकार के कंट्रोल में काम रही हैं। कोई भी स्वतंत्र नहीं है।
देश में ईडी का आतंक : अशोक गहलोत
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में ईडी का आंतक है। महंगाई पर बात नहीं करने दी जाती है। आज जनता को आगे आना का वक्त है। उन्होंने एनजीओ से भी कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

You may have missed

Advertisement