Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

5 जी के लिए अब और इंतजार नहीं : मोदी


नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में शीघ्र ही पांचवी पीढ़ी दूरसंचार सेवायें 5 जी शुरू किये जाने के संकेत देते हुये आज कहा  अब हम 5जी के दौर की ओर कदम रख रहे हैं। बहुत दूर इंतजार नहीं करना होगा, हम कदम मिलाने वाले हैं।
श्री मोदी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुये कहा कि देश के हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचायें जा रहे हैं। डिजिटल इंडिया का सपना गांव से गुजरेगा। उन्होने देश में कार्यरत चार लाख कॉमन सर्विस सेंटरों का उल्लेख करते हुये कहा कि अब गांव विकसित हो रहे हैं। गांव के नौजवान बेटे-बेटियां कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं। देश गर्व कर सकता है कि गांव के क्षेत्र में चार लाख डिजिटल उद्यमी का तैयार होना और सारी सेवाएं लोग गांव के लोग उनके यहां लेने के लिए आदी बन जाएं, ये अपने-आप में टेक्नोलॉजी हब बनने की भारत की ताकत है।
उन्होंने कहा ये जो डिजिटल इंडिया का मूवमेंट है, जो सेमीकंडक्टर की ओर हम कदम बढ़ा रहे हैं, 5जी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क बिछा रहे हैं, ये सिर्फ आधुनिकता की पहचान है, ऐसा नहीं है। तीन बड़ी ताकतें इसके अंदर समाहित हैं। शिक्षा में आमूल-चूल क्रांति- ये डिजिटल माध्यम से आने वाली है। स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल क्रांति डिजिटल से आने वाली है। कृषि जीवन में भी बहुत बड़ा बदलाव डिजिटल से आने वाला है। एक नया विश्व तैयार हो रहा है। भारत उसे बढ़ाने के लिए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने इसको प्रौद्योगिकी का दशक बताते हुये कहा कि मानव जाति के लिए टेकहेड का समय है। भारत के लिए तो ये टेकहेड जिसका मन टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। आईटी की दुनिया में भारत ने अपना एक लोहा मनवा लिया है, ये टेकहेड का सामर्थ्य भारत के पास है।
उन्होंने कहा  हमारा अटल इनोवेशन मिशन, हमारे इनक्युबेशन सेंटर, हमारे स्टार्टअप एक नया, पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं, युवा पीढ़ी के लिए नए अवसर ले करके आ रहे हैं। स्पेस मिशन की बात हो, हमारे गहरा समुद्र मिशन की बात हो, समंदर की गहराई में जाना हो या हमें आसमान को छूना हो, ये नए क्षेत्र हैं, जिसको ले करके हम आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में 5 जी सेवायें शुरू करने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नीलामी की गयी है। कंपनियों ने इस सेवा के लिए काम भी करने लगी है। अक्टूबर महीने तक यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

You may have missed

Advertisement