Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

पीएम मोदी बताएं गांधी-पटेल की पावन भूमि पर मादक पदार्थ का जहर कौन फैला रहा है : राहुल


नईदिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में पिछले कुछ महीनों के दौरान बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की हुई बरामदगी को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती पर यह जहर कौन फैला रहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, गुजरात में ‘ईज ऑफ डूइंग ड्रग बिजनेस (मादक पदार्थ का कारोबार करने की सुगमता) है ?
कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए कि गुजरात में हज़ारों करोड़ रुपये के मादक पदार्थ पहुंच रहे हैं, गांधी-पटेल की पावन भूमि पर यह ज़हर कौन फैला रहा है? बार-बार मादक पदार्थ बरामद होने के बावजूद, पोर्ट के मालिक से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई?
राहुल गांधी ने गुजरात में नशीले पदार्थें की बरामदगी को मादक पदार्थों की तस्करी पर आधारित अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘नारकोस’ की उपमा देते हुए पूछा , गुजरात में ड्रग कार्टेल चला रहे ‘नारकोस’ को एनसीबी एवं अन्य सरकारी एजेंसियां अब तक क्यों नही पकड़ पायीं? केंद्र और गुजरात की सरकार में बैठे वह कौन लोग हैं जो माफिया ‘मित्रों को संरक्षण दे रहे हैं?
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी, कब तक मौन रहेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा।

You may have missed

Advertisement