Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, सर कटवा लूँगा लेकिन भाजपा के सामने झुकूंगा नहीं : मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ से ऑफर आया था कि अगर वह भगवा दल में शामिल हो जाएंगे तो उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई के सारे मामले बंद कर दिए जाएंगे। सिसोदिया के घर कुछ दिन पहले दिल्ली आबकारी नीति  को लेकर सीबीआई की रेड पड़ी थी। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर केस भी दर्ज किया गया था। मनीष सिसोदिया ने कहा कि
लोकतंत्र की हत्या करने में माहिर भाजपा दिल्ली में भी साम-दाम-दंड-भेद लगाकर दिल्ली सरकार को अस्त-व्यस्त करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की ईमानदार सरकार के आगे भाजपा की दाल नही गल रही है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें भाजपा से संदेश आया है कि वे आम आदमी पार्टी को तोडक़र भाजपा में शामिल हो जाएं, भाजपा उनके विरुद्ध चल रहे सीबीआई-ईडी के झूठे केस बंद करवा देगी। मनीष सिसोदिया ने भाजपा को जबाव देते हुए कहा, मैं राजपूत हूँ, महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, सर कटवा लूँगा, लेकिन भ्रष्टचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूँगा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं, भाजपा को जो करना है कर ले। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं, जहाँ अरविंद केजरीवाल जी गुजरात की जनता को दिल्ली मॉडल के तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देंगे। मनीष सिसोदिया ने बताया कि मैं अरविंद केजरीवाल जी के साथ 2 दिन के दौरे पर गुजरात जा रहा हूँ। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में पिछले 7-8 सालों में शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में काम हुए हैं, जिस तरीके से सरकार ने दिल्ली की जनता को 7-8 सालों में महंगाई से लडऩे में मदद की है और पिछले 5 महीनों में पंजाब में भी जिस तेजी से काम हुए हैं, उससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता भी अरविंद केजरीवाल जी को एक मौका देना चाह रही है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि वो और अरविंद केजरीवाल  अपने 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर गुजरात में अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिलेंगे और उनसे अपील करेंगे कि इस बार गुजरात की जनता एक मौका अरविंद केजरीवाल जी को दे। हम 5 साल में गुजरात में वो कर दिखायेंगे जो भारतीय जनता पार्टी के पिछले 27 सालों के शासन में नहीं हुआ। मनीष सिसोदिया ने कहा कि  पिछले 27 सालों में भाजपा ने गुजरात की जनता के लिए शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट गई, लेकिन गुजरात की भाजपा सरकार ने महंगाई से लडऩे के लिए कुछ नहीं किया। सिसोदिया ने कहा कि गुजरात की जनता इस बार एक मौका अरविंद केजरीवाल को दे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि  गुजरात में भी दिल्ली की तरह अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, हर तबके के बच्चे को फ्री और शानदार शिक्षा के साथ हर नागरिक को फ्री में बेहतर से बेहतर इलाज मिलेगा।

You may have missed

Advertisement