Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बेरोजगारों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नही

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  बीएड-टीईटी ēथम ēशिक्षित महासंघ ने ēाथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द नियुक्ति ēिŲया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बीएड ज्येष्ठता और श्रेष्ठता के आधार पर वर्षवार शीघ्र विज्ञप्ति जारी करने पर जोर दिया है। महासंघ ने स्पष्ट कहा है कि ēशिक्षित बेरोजगारों के हितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सरकार की ओर से जारी हालिया संशोधित सेवा नियमावली का विरोध किया है। इसमें सुधार किए जाने के लिए विद्यालयी शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया है। संघ के ēदेश अध्यक्ष राजीव राणा का कहना है कि ēशिक्षित बेरोजगार पिछले 7 अक्टूबर से शिक्षा निदेशालय देहरादून में ēाथमिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली में बीएड वर्षवार ज्येष्ठता को शामिल करते हुए संशोधित सेवा नियमावली का शासनादेश जारी करने तथा ēाथमिक विद्यालयों में 7676 रिक्त पदों पर ज्येष्ठता तथा श्रेष्ठता के आधार पर वर्षवार विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहा है। इसके विपरीत सरकार की ओर से महासंघ की मांगों के विपरीत संशोधित सेवा नियमावली व विज्ञप्ति जारी कर दी। महासंघ ने सरकार की इस मंशा का पुरजोर विरोध किया है। महासंघ ने इस तानाशाही पूर्ण निर्णय को वापस लेते हुए बेरोजगारों के हित में ज्येष्ठता व श्रेष्ठता के आधार पर संशोधित शासनादेश जारी किए जाने की मांग की है। ēशिक्षित बेरोजगारों ने कहा है कि यदि जल्द हित में निर्णय नहीं लिया गया तो बेरोजगार उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। स्पष्ट कहा है कि हितों की अनदेखी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बैठक में पवन चौहान, बलवीर बिष्ट, अरविंद राणा, देवेंę कापड़ी, सूर्या परमार, मनमोहन बिष्ट, सुनील नामदेव, गिरीश जोशी, विजय लक्ष्मी, रेखा फर्स्वाण, सीमा नौटियाल, विश्वेश्वरी,अनीता जोशी, सीमा वर्मा, अंजू कोठियाल, अर्पण जोशी, भूपेंę पंतोला, अरविंद पाल, कमल पाठक, चंę मोलेश्वर, जगत सिंह व ēमोद पांडे शामिल थे।

You may have missed

Advertisement