Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत है तो गिरफ्तार करे, वरना माफी मांगे – अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने कोई गलत काम नहीं किया और यदि सीबीआई के पास सबूत है तो सिसोदिया को गिरफ्तार करे। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कह चुके हैं कि यदि उनके खिलाफ कोई भी सबूत है तो सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करे। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने कह दिया है कि सीबीआई की जांच चल रही है और जितने भी स्टिंग ऑपरेशन हैं वह सब सीबीआई को सौंप दिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच कर ले और यदि कुछ गड़बड़ है तो वह गिरफ्तार भी कर ले और यदि कोई गड़बड़ नहीं है तो सोमवार को माफी मांगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि शराब नीति में कोई दोष है तो फिर सीबीआई कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी करे।
केजरीवाल ने कहा कि आज तक मुझे यह समझ में नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है। पहले इनके एक नेता ने कहा कि डेढ़ लाख करोड़ रुपए का घोटाला है। दिल्ली का तो बजट ही 70 हजार करोडड रुपए का है फिर घोटाला डेढ़ लाख करोड़ का कैसे होगा। अलग अलग नेता अलग-अलग प्रकार की रकम के घोटाले की बात कर रहे हैं। उपराज्यपाल बोल रहे हैं कि 144 करोड रुपए का घोटाला है और सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि 1 करोड़ रुपए का घोटाला है।
केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई ने छापेमारी की तो 1 रुपया भी नहीं मिला। मनीष सिसोदिया के गांव भी हो कर आ गए वहां भी सब लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं कि केंद्र सरकार सुबह से शाम तक सीबीआई, ईडी लगाए रहती है। सरकार को कुछ सकारात्मक कार्य भी करना चाहिए। ईडी, सीबीआई के जरिए पूरे देश को धमका रखा है ऐसे देश कैसे आगे बढ़ेगा।

You may have missed

Advertisement