Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हमारा देश युवाओं का, सही दिशा दिखाने पर करेगा तेजी से तरक्की : राहुल गांधी


नई दिल्ली । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं से और अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर युवाओं को लेकर लिखा है कि, हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।
लेकिन आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं। हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मजबूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं।
उन्होंने आगे कहा, मैं हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत सारे युवाओं से मिल रहा हूं, समझ रहा हूं कि उनकी सरकार से उम्मीद क्या है, अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए वो हमसे किस-किस तरह की मदद चाहते हैं, हम उनके लिए और कितनी संभावनाएं बना सकते हैं।
हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।
दरअसल 3500 किलोमीटर की यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी नें श्रीपेरंबदूर से शुरूआत की थी, वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इसी जगह पर राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा था।

You may have missed

Advertisement