Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बीएससी के पाठ्यक्रम में बदलाव, तीन प्रश्नपत्र की जगह दो प्रश्न पत्र ही होंगे

हल्द्वानी ( आखरीआंख समाचार )  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल बीएससी के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब बीएससी में तीन प्रश्न पत्र की जगह दो प्रश्न पत्र हो जाएंगे। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कुलपति प्रो. डीके नौडियाल ने कमेटी गठित कर ली है। इससे करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीएससी पाठ्यक्रम में प्रत्येक विषय में तीन-तीन प्रश्न पत्र हैं। अगर विद्यार्थी ने पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ) लिया है तो उसे नौ प्रश्न पत्र हल करने होते हैं। परीक्षा में लंबा समय लग जाता है। जबकि, गढ़वाल विश्वविद्यालय समेत देश के तमाम विश्वविद्यालयों में ऐसा नहीं है। इन विश्वविद्यालयों में बीएससी के एक विषय में दो-दो प्रश्न पत्र ही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भी छात्र-छात्राओं के बोझ को कम करने के लिए अगले सत्र से दो-दो प्रश्न पत्र ही तय करने के लिए मंथन कर लिया है। कुलपति ने प्रो. पीसी पंत की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में प्रो. संजय पंत, प्रो. गंगा बिष्ट आदि शामिल हैं। प्रो. नौडियाल ने बताया कि एक महीने में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। कमेटी अन्य विश्वविद्यालयों में चल रहे पाठ्यक्रम का भी अध्ययन करेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन को भी आधार में रखा जाएगा। कमेटी के निर्णय के बाद नई व्यवस्था को अगले सत्र से लागू कर दिया जाएगा।
Advertisement