Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

शर्मनाक :बागेश्वर में अपनी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी बाप गिरफ्तार, रात दिन पुलिस ने की जंगल मे घेराबंदी

बागेश्वर । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना कपकोट पर तहरीर दी कि दुर्गा सिह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम सूपी तलाई, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर द्वारा खुद की नाबालिक पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करना एवं कमरे में बन्द करने सम्बन्धित दाखिल करायी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कपकोट पर मु0अ0सं0 83/2022 धारा 376/342/363 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना दिनांक: 09/11/2022 को अभियोग में धारा 376(3)/506 भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त दुर्गा सिंह अपने *घर से फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपकोट अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश हेतु टीमें गठित* कर अलग- अलग क्षेत्रो में तलाशी अभियान/कॉम्बिग अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त 50 मैगी के पैकेट, फ्राईबीन, बीङी, माचिस लेकर जंगल की तरफ गया है, अभियुक्त जंगली क्षेत्रों एवं बुग्यालों में रहने का आदि है इस पर जंगल क्षेत्र के चारो तरफ की घेराबंदी की गयी अभियुक्त की चमोली गढवाल जाने की सम्भावन होने पर किलपारा पर दिन रात पिकेट लगायी गयी तथा दूसरे जिले के बार्डर की ओर जाने की सम्भावना हेतु मुन्सयारी मार्ग मिखिलाखलपट्टा पर पिकेट लगाकर शेष 05 टीमों के जवानो के माध्यम से अन्दर की ओर लगातार दिन रात्रि काँम्बिग की गयी। इस दौरान अभियुक्त जंगल में अपना ठिकाना बदलते रहा अभियुक्त के घर के पास रात्रि एम्बुश लगाया गया था और दिनांक: 11/11/2022 की रात्रि अभियुक्त चिल्टा जंगल से गांव की ओर आया मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक:12/11/2022 की प्रातः 05.35 बजे अभियुक्त को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर राजकीय इण्टर कालेज सूपी से गिरफ्तार किया गया।
थाने स्तर से गठित टीमों में द्वारा सूपी के जंगलों, किलपारा, धाकुङी, खाती, बाछम, जैकुनी, दऊ, खङकिया, चौङा, चौङास्थल, पेठी, गोलअटाई, जाङापानी, कलकलिया, खलियाधार, रिखाङी, हरकोट, धूरकोट, बगियाईजर, मुनार, सौग, चिल्टा आदि क्षेत्रो के जंगलों/गुफाओं/नदी/नालों में संघन चैकिग/तलाशी अभियान चलाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में SO प्रताप सिंह नगरकोटी विरेन्द्र सिंह गैडा विक्रम सिंह पवन कुमार विजय सिंह मेहता पूरन राम चालक विजय अधिकारी गणेश राम हरीश राम और
काम्बिग/तलाश करने वाली टीम में विवेक चन्द् प्रेम नाथ बसन्त लाल भूपेष फस्वार् प्रकाश शर्मा प्रकाश सिंह अधिकारी गिरी आनन्द त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया और देवेन्द्र वर्माशामिल हुए।

You may have missed

Advertisement