Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

राहुल द्रविड से वापस लिया जाएगा हेड कोच का पद! बीसीसीआई की मीटिंग में नए कप्तान पर भी फैसला संभव

बीसीसीआई का ऐलान, रोहित शर्मा समेत ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर
मुंबई । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रोहित अपने बाएं अंगूठे की चोट के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में हैं, जो उन्हें ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी।
बीसीसीआई ने मंगलवार को बयान में कहा, मेडिकल टीम की राय है कि चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और समय चाहिए, जिससे भारतीय कप्तान पूरी तरह से बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कर सके। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा, नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज अब अपनी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार और जयदेव उनादकट।

राहुल द्रविड से वापस लिया जाएगा हेड कोच का पद! बीसीसीआई की मीटिंग में नए कप्तान पर भी फैसला संभव
नई दिल्ली ।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की आज एपेक्स काउंसिल की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को टी20 कप्तान के पद से रिलीज किया जा सकता है, जबकि राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर पर भी खतरा है। हालांकि, ये सिर्फ शॉर्टर फॉर्मेट के लिए होगा, जहां भारत को टी20आई टीम के लिए अलग कोच और कप्तान मिल सकता है।
बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इस बात पर चर्चा होगी कि टी20आई टीम को अलग कप्तान और कोच मिलना चाहिए, क्योंकि इस समय स्प्लिट कोचिंग और कैप्टेंसी काम कर सकती है। इसके पीछे की वजह ये है कि कई कोच ऐसे हैं, जो सिर्फ टी20 क्रिकेट में कोचिंग देते हैं और उनका नजरिया इस फॉर्मेट के लिए अलग है। भारत को अगली सीरीज टी20 फॉर्मेट में खेलनी है और वहां नया कप्तान देखने को मिल सकता है।
अगर मीटिंग में नए कप्तान और कोच को लेकर बात बनती है तो फिर हार्दिक पांड्या जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से फुल टाइम टी20आई कैप्टन हो सकते हैं। हालांकि, कोच का ऐलान देरी से किया जाएगा, क्योंकि अभी क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का भी ऐलान होना है, जिनकी सलाह पर ही बीसीसीआई चयन समिति और कोचिंग स्टाफ को फाइनल कर सकती है।
मीटिंग में एक और बड़ा मुद्दा भारतीय खिलाडिय़ों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को फाइनल करना भी होगा। अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे खिलाडिय़ों को रिलीज किए जाने की संभावना है, जबकि शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाडिय़ों को प्रमोशन मिल सकता है। बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समीक्षा भी कर सकती है और वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी चर्चा करने वाली है।

You may have missed

Advertisement