Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

टी20 के साथ ओडीआई की कमान भी हार्दिक पांड्या को मिलेगी! रोहित के प्रदर्शन से नाराज बीसीसीआई अधिकारी


नई दिल्ली । साल 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, खासकर मल्टी नैशनल टूर्नामेंट्स में। टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई और इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारकर बाहर हो गई। वनडे में भी टीम इंडिया को बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी। इन सबको मद्देनजर रखते हुए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सिर्फ टी20 ही नहीं बल्कि वनडे टीम की कमान भी हार्दिक पांड्या को सौंपने के बारे में सोच रही है। अगर ऐसा होता है, तो रोहित शर्मा के पास महज टेस्ट टीम की कप्तानी रह जाएगा। भारत को अगले साल होम ग्राउंड पर आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है, ऐसे में पहले माना जा रहा था कि रोहित ही इस मेगा इवेंट तक वनडे के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन बांग्लादेश में टीम इंडिया की हार ने समीकरण कुछ बदल से दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास टी20 के साथ वनडे टीम की कप्तानी सौंपने का प्लान है और हम हार्दिक से इस पर चर्चा करेंगे। उसने इस पर जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा है। अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हम फिलहाल उसे वाइट बॉल क्रिकेट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी देने के बारे में सोच रहे हैं।’ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का खिताब अपने नाम किया था।
हार्दिक पांड्या ने बैट और बॉल से पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है, इसके अलावा अपनी लीडरशिप च्ॉलिटी से भी सबका दिल जीता है। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, लेकिन रोहित कभी इंजरी तो कभी किसी वजह से कई सीरीज से नदारद रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या बीसीसीआई इतने बड़े फैसले लेता है? और क्या हार्दिक पांड्या इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं?

You may have missed

Advertisement