June 25, 2026

ऋ षभ पंत को उपचार के लिए देहरादून से मुंबई ले जाने की तैयारी, भारतीय टीम में जगह बनाने को अब एक नया टेस्ट

ऋ षभ पंत को उपचार के लिए देहरादून से मुंबई ले जाने की तैयारी
नईदिल्ली । भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋ षभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनकी घुटने और टखने की चोट का व्यापक उपचार होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘ऋ षभ को उनकी लिगामेंट चोटों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और वहीं आगे के उपचार पर फैसला होगा। उनके बीसीसीआई से सूचीबद्ध प्रसिद्ध खेल ऑर्थोपेडिक डॉ. दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी की सलाह दी जाती है तो फैसला किया जाएगा कि यह ब्रिटेन में होगी या अमेरिका में।’ पच्चीस साल के पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुडक़ी जा रहे थे लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी। अधिकांश चोटें हल्की थी लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है जिसके लिए मैक्स, देहरादून में इलाज चल रहा है। हालांकि बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है। उनके घायल घुटने और टखने का एमआरआई नहीं किया जा सका क्योंकि काफी सूजन थी। हालांकि यह समझा जाता है कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर के लिए किसी भी खेल संबंधी चोट का उपचार बीसीसीआई के तय डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और डॉ नितिन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल और चिकित्सा विज्ञान टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन होगा।

मैच हारने में समस्या नहीं, मुश्किल हालात को महसूस करना महत्वपूर्ण है : पंड्या
मुंबई । भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा है कि अगर उनकी टीम कुछ मैच हार जाती है तो वह अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होंगे और सबसे महत्वपूर्ण चीज कठिन परिस्थितियों’ का सामना करना है जिससे टीम को बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।
पंड्या ने अपनी फिटनेस को लेकर भी आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में जकडऩ के कारण उन्हें थोड़ी देर के लिए मैदान छोडऩा पड़ा क्योंकि पिछली रात उन्हें अच्छी तरह नींद नहीं आई और उन्होंने पर्याप्त पानी भी नहीं पिया। दीपक हुड्डा (नाबाद 41) और अक्षर पटेल (नाबाद 31) ने छठे विकेट के लिए 68 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। ये दोनों उस समय क्रीज पर उतरे जब भारत 94 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में था। भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया।
पंड्या ने मैच के बाद कहा, हम कुछ मैच हार जाते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है। मैं इस टीम को कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करना चाहता हूं क्योंकि इससे हमें बड़े मुकाबलों में मदद मिलेगी। द्बिपक्षीय मुकाबलों में हम बहुत अच्छे हैं और इस तरह हम खुद को चुनौती देने जा रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो आज सभी युवा खिलाडिय़ों ने हमें मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। कैच लेने के बाद पंड्या को थोड़ी देर के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा और कप्तान ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें लोगों को डराना अच्छा लगता है।
पंड्या ने कहा, यह सिर्फ ऐंठन है। अब मुझमें लोगों को डराने की प्रवृत्ति है। मैंने अच्छी नींद नहीं ली और पर्याप्त पानी भी नहीं पिया इसलिए ऐंठन हो गई। मैं अस्वस्थ था और शरीर में तरल पदार्थ कम थे। शिवम मावी ने पदार्पण करते हुए प्रभावित किया। कप्तान ने इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की जिसने अपने पहले टी20 मैच में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। पंड्या ने कहा, बातचीत बहुत सरल थी, मैंने उसे (मावी) आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करते देखा है और मुझे पता है कि उसकी ताकत क्या है, बस अपना समर्थन करो और अपने खिलाफ शॉट लगने की चिता मत करो।
उन्होंने कहा, मैंने उसे बस गेंदबाजी करने के लिए कहा। मैंने उससे कहा, मैं तुम्हारा समर्थन कर रहा हूं। यहां तक कि अगर तुम्हारे खिलाफ बड़े शॉट भी लगते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं।’ अगर यही स्थिति रही तो मैं नई गेंद से गेंदबाजी करूंगा पंड्या ने कहा, जब से मैं आईपीएल में लौटा हूं तब से नेट में नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा हूं। मैंने गेंद को स्विंग कराना सीखा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि मेहमान टीम को मैच जीतना चाहिए था। शनाका ने कहा, यह हमारा मैच था। हमने जिस तरह मुकाबला समाप्त किया उससे बेहद निराश हैं। वानखेड़े में आपको जीत दर्ज करने के लिए बल्लेबाजों की आवश्यकता होती है।
श्रीलंका के कप्तान ने कहा, मैंने मैचअप (निश्चित गेंदबाज बनाम बल्लेबाज का मुकाबला) का अच्छी तरह से उपयोग किया और यही कारण है कि हमने भारत को 162 रन पर रोक दिया। यह अभी भी पहला मैच है और वे (बल्लेबाज) वास्तव में युवाओं का अच्छा समूह हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मावी ने कहा कि वह सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पिछले छह साल से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अंडर-19 वर्ग में खेलने के बाद छह साल से इंतजार कर रहा था। उन छह वर्षों में कड़ी मेहनत की- चोटिल भी हुआ। कुछ समय के लिए ऐसा लग रहा था कि मेरा सपना, सपना ही रहेगा। लेकिन मैं उस पर कायम रहा। मावी ने कहा, आईपीएल खेलने के बाद उतना नर्वस नहीं हूं। पावरप्ले में मेरा विचार आक्रमण करना और बल्लेबाजों को आउट करना था। पहला विकेट पसंदीदा था, बल्लेबाज को बोल्ड करना।  

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्लेयर्स को देना होगा यो-यो टेस्ट
0-बीसीसीआई ने किया अनिवार्य
नईदिल्ली । बीसीसीआई ने हाल ही में यो-यो टेस्ट को फिर से शुरू किया, जो सबसे पहले विराट कोहली की कप्तानी में सामने आया था। भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यो-यो टेस्ट फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। टीम में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा क्योंकि उन्हें एक निश्चित पार स्कोर हासिल करना होगा।
बीसीसीआई के हालिया दिशानिर्देशों के अनुसार, एक प्लेयर को यो-यो टेस्ट पास करने के लिए 16.5 का स्कोर हासिल करना होता है
जबकि अतीत में रिपोर्ट
के अनुसार पासिंग स्कोर 16.1 था।
यो-यो टेस्ट:
यो-यो टेस्ट 2 किलोमीटर का टाइम सर्किट रूटीन है, जिसे एक एथलीट की गति और धीरज का टेस्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भारतीय टीम को समय-समय पर टेस्ट से रूबरू कराया जाएगा।  गतिविधि के लिए प्लेयर्स को दो शंकुओं या मार्करों के बीच दौडऩे की जरूरत होती है, जो 20 मीटर अलग-अलग गति से रखे जाते हैं।
जब एक बजर दबाया जाता है, तो एक प्लेयर को शंकु बी से शंकु ए तक दौडऩे के लिए कहा जाएगा, फिर एक और बजर के बाद, स्टार्टिंग पॉइंट पर वापस आ जाएगा।
प्रत्येक छलांग के बाद, दो बजरों के बीच का टाइम पीरियड कम हो जाता है और इस प्रकार यह एक प्लेयर को अपनी गति बढ़ाने के लिए बाध्य करता है।
दो बज़र्स मिस होते हैं और टेस्ट समाप्त हो जाता है, प्राप्त स्कोर यो-यो टेस्ट के लिए एक प्लेयर का अंतिम रीडिंग होता है।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टेस्ट की प्रकृति को देखते हुए तेज गेंदबाजों के लिए अन्य प्लेयर्स की तुलना में थोड़ा मुश्किल है।
रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में 19 अंकों के आंकड़े को भी पार कर लिया था, और मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या और करुण नायर जैसे अन्य प्लेयर भी थे, जो 19 अंकों के निशान के करीब पहुंच गए थे।