Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर यूकेडी का प्रदर्शन


बागेश्वर ।  जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार की मांग की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांडा क्षेत्र के बनेगांव में पेड़ गिरने से घायल हुई महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि आपदा संभावित क्षेत्र होने के बावजूद कांडा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, संसाधनों और आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना उनकी जान को जोखिम में डाल सकता है।यूकेडी नेताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उद्यमस्थल में चिकित्सक की अनुपस्थिति और पल्स पोलियो अभियान के लिए बुलाए गए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, मनोज चौहान, भुवन कांडपाल, सीए वरुण चंदोला, बालम सिंह खेतवाल, पंकज भट्ट, शिवराज सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा और भगवत कुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement