Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में वकील की साइकिल चोरी


बागेश्वर। बागेश्वर नगर से एक साइकिल चोरी हो गई है। जिसकी प्राथमिकी दी गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। चोरियों होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता धीरज कोरंगा ने बताया कि उनका घर नगर के पेट्रोल पंप के समीप है। उन्होंने साइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। जिसे चोर किसी समय चुरा ले गए। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि नगर में फड़ व्यवसायी भी परेशान हैं। उनके फड़ों पर भी चोरियों हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से साइकिल चोरों का पता लगाने और अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा कि सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। गश्त तेज की गई है। अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

Advertisement