Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

बिना लाइसेंस दुकान में शराब पिलाने पर बागेश्वर में 1 गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने/ बिना लाईसेन्स शराब पिलाने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान“ के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.01.2023 को कोतवाली बागेश्वर की पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व होटल ढाबा चैकिंग के दौरान अभियुक्त ताराचन्द्र विश्वकर्मा पुत्र गुमान राम निवासी जीतनगर मण्डलसेरा जिला बागेश्वर, उम्र 47 वर्ष को मण्डलसेरा पास स्थित दुकान में बिना लाईसेन्स शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मेकडबल रम की अधभरी बोतल,01 मेकडबल रम का आधभरा क्वाटर,01 जग प्लास्टिक, 02 स्टील गिलास मिलें। जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में क्रमशः मु0FIR No- 03/2023 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

You may have missed

Advertisement