Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत, प्रियंका ने बड़े भाई राहुल को योद्धा बताया


लोनी । भारत जोड़ो यात्रा के मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस की यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने लोनी बोर्डर पर यात्रा का स्वागत किया और अपने बड़े भाई राहुल गांधी को योद्धा बताया। यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे अपने बड़े भाई पर गर्व है। लोग उनकी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन भगवान उन्हें सुरक्षित रखेंगे, क्योंकि वह देश के लिए लड़ रहे हैं और सच्चाई के रास्ते पर हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यात्रा पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ती है, लोगों को यह याद रखना चाहिए कि एकता विकास की कुंजी है।
उन्होंने कहा, भाजपा ने उनकी (राहुल गांधी की) छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन मेरे भाई को कोई नहीं खरीद सकता।
यात्रा उत्तर प्रदेश से हरियाणा (6-10 जनवरी), पंजाब (11-20 जनवरी) के लिए आगे बढ़ेगी, हिमाचल प्रदेश (19 जनवरी) में एक दिन बिताएगी और 20 जनवरी की शाम अपने अंतिम चरण में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।
यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा।
यह यात्रा कन्याकुमारी में गांधी मंडपम से दिल्ली में लालकिले तक 3,122 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।
यात्रा ने 108 दिनों के दौरान, नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 49 जिलों को कवर किया है।

You may have missed

Advertisement