Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड़ बार एसोसिएशन ने किया माघी खिचड़ी का बृहद आयोजन

बागेश्वर गरुड़ । बार एसोसिएशन गरुड़ द्वारा आज तहसील परिसर में माघी खिचड़ी का एक बृहद आयोजन किया गया ।
जिसमे तहसील व राजस्व विभाग के कर्मचारियों समेत दूर दराज से तहसील में अपने विभिन्न कार्य करवाने आये क्षेत्रीय ग्रामीण लोगो ने भाग लिया । जिससे कि यह कार्यक्रम एक शानदार व यादगार बन गया ।
इससे पूर्व एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने कोषाध्यक्ष एडवोकेट गिरीश कोरंगा का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें सुखी व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी ।
इस कार्यक्रम में हरीश जोशी अध्यक्ष, उमेश पांडेय उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर कांडपाल सचिव, हरीश भट्ट उपसचिव, गिरीश कोरंगा कोषाध्यक्ष, कैलाश जोशी, भरत फर्स्वाण, त्रिलोक जोशी, दिग्विजय फर्स्वाण, पवन लोहनी, हरीश थायत, नारायण सिंह थायत , राजेश जोशी, हरीश रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement