Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

खनन कारोबारियों ने पहनाया विधायक को चांदी का मुकुट  

 
हल्द्वानी। भाजपा लालकुआं मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक डॉ. मोहन बिष्ट को भाजपाइयों व खनन कारोबारियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में खनन कारोबारी दीवान बिष्ट ने कहा कि विधायक बिष्ट के कुशल नेतृत्व में खनन लीज एक माह के लिए बढ़ा दी गई, वहीं उन्होंने बिंदुखत्ता क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य शुरू करवाया। इसके बाद माघ माह पर खिचड़ी कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, हरीश भट्ट, नारायण बिष्ट, हेमंत नरूला, चौधरी सर्वदमन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, इस्तकार अंसारी, संजय अरोरा, जमील अहमद, बॉबी संभल, हरीश नैनवाल, प्रेम नाथ पंडित, अशोक पाठक आदि रहे।

Advertisement