March 23, 2026

जेब्रा स्टाइल आउटफिट में हिना खान को देखकर फैंस हुए दीवाने, फोटो पर लुटा रहे जमकर प्यार


एक्ट्रेस हिना खान अपनी अदायगी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर कहर बरपाने का हुनर रखती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के दिलों की धडक़नें बढ़ाए रहती हैं। हिना खान जेब्रा स्टाइल की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड वाली बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस हिना खान गजब की बला लग रही हैं।  हिना खान अपनी खूबसूरती से बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। यही कारण है कि हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जाती है।  हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।  सनग्लासेस लगाकर एक्ट्रेस हिना खान ने बेहद ही सिजलिंग पोज दिए, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।  लेटेस्ट तस्वीरों में न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस हिना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं। एक्ट्रेस हिना खान अपने फैंस के लिए निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं।  बिग बॉस फेम हिना खान ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस हिना खान टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ बारिश बन जाना गाना में नजर आ चुकी हैं।  हिना खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। शाहरुख की पठान ने दुनियाभर में पार किया 850 करोड़ का आंकड़ा, केजीएफ 2 को छोड़ा पीछे
शाहरुख खान की फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है। 4 साल बाद लौटकर बॉक्स ऑफिस पर किंग खान ने जो सुनामी मचाई है, उसने साबित कर दिया है कि शाहरुख ही रियल बॉक्स ऑफिस किंग है। फिल्म भारत में 450 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है। हालाकि, फिल्म की 13वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। पठान ने 13वें दिन सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पठान ने सेकंड मंडे 8 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है। पठान ने 13 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 422 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के 13वें दिन अमूमन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सिंगल डिजिट में ही रहता है। फिर भी शाहरुख खान की फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा होल्ड बना रखा है। काफी उम्मीदें हैं तीसरे वीकेंड तक पठान इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले।
पठान ने 2सरे वीक में शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 63.50 करोड़ का कारोबार किया था। शाहरुख खान के लिए इस वीक भी बॉक्स ऑफिस पर मैदान खाली है। कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है।
पठान ने देश ही नहीं विदेश में भी गदर मचाया हुआ है। वर्ल्डवाइड मार्केट में पठान 850 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। कुछ ही दिनों में फिल्म 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लेगी। पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
इस आंकड़ों के साथ फिल्म ने  केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण को पीछे छोड़ दिया है। 2022 में आई  केजीएफ 2(हिंदी संस्करण) ने करीब 434.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
००

रामायण में रावण बनेंगे यश, प्रभु श्री राम का किरदार निभाएगा रणबीर कपूर
जाने माने मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी पिछले लंबे समय से अपनी फिल्म रामायण को लेकर ख़बरों में हैं। फिल्म के प्री प्रोडक्शन में काफी समय लग रहा है तथा अभी से ही दर्शकों को उम्मीद है कि ये फिल्म धमाका करेगी। अभी तक फिल्म के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर सामने नहीं आया है, मगर रिपोर्ट्स के हवाले से कई खबरें सामने आई हैं। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म में राम की भूमिका में रणबीर कपूर दिखाई दे सकते हैं, जबकि यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अभी तक इस पर मुहर नहीं लगी है तथा यश और रामायण निर्माताओं के बीच बातचीत जारी है। कहा जा रहा है कि केजीएफ 2की कामयाबी के बाद यश के पास कई बड़े बड़े ऑफर्स हैं, ऐसे में उन्हें प्रोजेक्ट्स चुनने में बहुत समय लग रहा है। हालांकि नितेश की रामायण उनके टॉप 5 में शुमार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष की गर्मियों से फिल्म का शूट शूट आरम्भ हो जाएगा।
खबरें हैं कि फिल्म के सिर्फ 2 या तीन नहीं बल्कि 5 पार्ट जारी किए जाएंगे। यश स्टारर फिल्म केजीएफ के प्रोडक्शन हाउस हॉम्बले फिल्म्स का कहना है कि वो फिल्म को एक ब्रान्ड की भांति सीरीज में बनाना चाहते हैं। हालांकि इसमें सिर्फ यश ही नहीं बल्कि कई अन्य एक्टर भी जुड़ेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता फिल्म के कुल 5 भाग लेकर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक विजय किरगंदूर ने खुलासा किया कि वे अलग-अलग एक्टर्स के साथ केजीएफ के पांच सीच्ल बनाएंगे। अभी तक केजीएफ 3 से जुड़ी भी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। यश के इस अगले हिस्से में होने पर भी कोई पुष्टि नहीं है।