फिल्म शहजादा का गाना कैरेक्टर ढीला है 2.0 रिलीज, कार्तिक ने दिया सलमान खान को सम्मान
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म शहजादा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है कैरेक्टर ढीला 2.0। गाने में कार्तिक का स्वैग लुक साफ नजर आ रहा है। वहीं गाने के वीडियो में एक ट्यून पर एक्टर अपने सनग्लासेस के साथ खेलते हुए नजर आ रहे है। 2 मिनट 36 सेकेंड के इस गाने को महज 20 मिनट में 1 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना ओरिजिनल में सलमान खान का है, ऐसे में इस गाने के जरिए कार्तिक भाईजान को भी ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं।
कैरेक्टर ढीला है 2.0 गाने का ओरिजिनल वर्जन सलमान खान का है। यह गाना फिल्म रेडी में था, जिसे सलमान और जरीन खान पर फिल्माया गया था। इस गाने को रिलीज हुए 11 साल हो गए। वहीं इसके वीडियो पर 132 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे, जिसमें भी उन्होंने अक्षय कुमार के हिट सॉन्ग को रिक्रिएट किया था। इसके अलावा एक्टर को ओटीटी रिलीज फिल्म फ्रेडी में भी देखा गया। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही फिल्म शहजादा, कैप्टन इंडिया और सत्यप्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं।
दीपिका-प्रभास की प्रोजेक्ट के दो भागों में होगी रिलीज, बाहुबली की तर्ज पर बन रही फिल्म
दीपिका पादुकोण अैार प्रभास जल्द ही पैन इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट के में दिखेंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसके जरिए दीपिका-प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं, वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं, जो इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हैं। अब खबर है कि यह फिल्म बाहुबली की तरह भव्य होगी और इसे भी दो भागों में रिलीज करने की योजना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट के को बनाने की निर्देशक की सोच बहुत बड़ी है, जिसके चलते इसे दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया गया है। यह बाहुबली की तरह होगी और भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्म होगी। वैजयंती मूवीस फिल्म का निर्माण कर रही है, जिसके सिनेमा निर्माण में 50 साल पूरे हो रहे हैं। पहले भाग की शूटिंग पूरी हो गई है। फिलहाल दूसरे भाग की शूटिंग की जा रही है। दोनों अलग-अलग समय पर रिलीज होंगे।
मूल रूप से यह तेलुगु में बन रही है, जिसे ना सिर्फ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में, बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में अमिताभ की भूमिका महाभारत के अश्वत्थामा से प्रेरित है, वही प्रभास एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में ऐसे विजुअल दिखाए जाएंगे, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। यह तीसरे विश्व युद्ध की संभावना पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक और लेखक नाग अश्विन हैं।
नाग अश्विन एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने 2018 में महानती नाम की एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म निर्देशित की थी। इसके लिए अश्विन को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। महानती को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
प्रोजेक्ट के से दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से 2006 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2014 में दीपिका ने फिल्म कोचादइयां से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब प्रोजेक्ट के से वह तेलुगु फिल्मों में कदम बढ़ा रही हैं। इस फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है, जिसे इसी साल जनवरी में दीपिका के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।
पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में भी प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगे। आदिपुरुष उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। वह फिल्म सालार लेकर आ रहे हैं। स्पिरिट भी प्रभास की आगामी चर्चित फिल्मों में शुमार है। दूसरी तरफ दीपिका हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान लेकर आई हैं। वह फाइटर में भी काम कर रही हैं, जिसमें उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी है। दीपिका फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगी। वह ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा भी हैं।
करीना कपूर हैं मेरी इंस्पिरेशन, जानिए क्यों ऐसा बोली नेहा मर्दा?
टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा ने अपने प्रेगनेंसी की खबर प्रशंसकों संग शेयर की है। शादी के 10 वर्ष पश्चात् अपने मदरहुड को एंजॉय कर रहीं नेहा इन दिनों अपने ससुराल पटना में समय गुजार रही हैं। इसी बीच नेहा ने हमसे अपनी प्रेगनेंसी और फ्यूचर प्लान्स पर ढेर सारी बातचीत की है।
नेहा ने कहा, ये ऐसा इमोशन है, जिसे बयां किया ही नहीं जा सकता है। मुझे कभी नहीं पता था कि मैं मां बनूंगी। क्योंकि कभी इसे लेकर महत्वाकांक्षी नहीं रही। कभी ऐसी कोई फीलिंग थी ही नहीं। चूंकि अब जब मां बनने जा रही हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि इससे शानदार एहसास कभी जिंदगी में महसूस ही नहीं किया है। मैं इतने लंबे वक़्त से एक बहुत ही खूबसूरत इमोशन को मिस किया था। उस समय लोग बोलते थे कि मां बनने के बाद औरत अपने आप में पूरी हो जाती है। तो लोगों को देने के लिए मेरे पास बहुत से तर्क होते थे। मैं बोला करती थी कि अरे मैं तो पूरी हूं। अब इस प्रोसेस से गुजर रही हूं, तो उनकी बातें सही लगने लगी हैं। निशब्द हूं।
आगे नेहा कहती हैं, अपने अंदर एक आत्मा को पनपते हुए महसूस करना। जब बेबी किक करता है, तो दिल में बहुत खुशी होती है। चौथे महीने तक ये समझ नहीं आता कि आप कहां तक पहुंचने वाले हो मगर पांचवे महीने में समझते हैं कि जिंदगी इससे अधिक खूबसूरत नहीं हो सकती है। ईश्वर ने हम औरतों को यह अवसर दिया है कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम ह्यूमन क्रिएट करते हैं। इससे हम बिना किसी वजह के स्वयं को पावरफुल समझने लगते हैं। हालांकि प्रेगनेंसी की जर्नी उतनी सरल नहीं है मगर खूबसूरत जरूर है। कई बार मुश्किल लगता है कि कैसे सबकुछ हो पाएगा मगर साथ में एक अजीब सी खुशी भी होती है। अपने इस प्रेगनेंसी के राह में नेहा, करीना कपूर खान को अपना इंस्पीरेशन मानती हैं। इस पर नेहा बोलती हैं, करीना कपूर ने वर्किंग महिलाएं को विशेष तौर पर अभिनेत्री की प्रेगनेंसी को काफी कूल कर दिया है. ग्लैमराइज कर दिया है। पहले एक्ट्रेसेज प्रेगनेंसी के चलते गायब सी हो जाती थीं मगर करीना ने सारे स्टीरियोटाइप को तोड़ा है. उनके कारण ही हम जैसी अभिनेत्रियों को भी एक करेज मिला है कि हम अपनी प्रेगनेंसी और इस जर्नी को छुपाने की जगह प्रशंसकों से शेयर करते हैं।
शॉर्ट्स में बला की ख़ूबसूरत लग रहीं हैं नेहा मलिक
भोजपुरी क्वीन नेहा मलिक हमेशा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। नेहा मलिक ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसके वजह से आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उनके लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के एक बार फिर से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अभिनेत्री नेहा मलिक आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने व्हाइट शॉर्ट्स के साथ शाइनी लुक में क्रॉप शर्ट पहनी हुई है, जिसमें उन्होंने ओपन बटन किया है। ओपन बटन में कर के नेहा मलिक ने डीप नेक क्लीवेज फ्लॉन्ट कर कैमरे के सामने बेहद ही बोल्ड पोज दिए हैं। नेहा मलिक ने अपने बालों को स्टाइलिश लुक देते हुए कर्ली करवाए हैं और साथ ही ग्लैम मेकअप कर के आउटलुक कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। फैंस को भी नेहा मलिक का हर एक लुक बेहद पसंद आता है। बता दें कि एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपना कर्वी फिगर जमकर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनकी इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
