August 13, 2026

पठान बनी आईमैक्स में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म


पठान इस समय बॉक्स ऑफिस पर गर्जना कर रही है। भारत और दुनिया भर में, यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख खान को पूरी तरह से भूमिका निभाते हुए देखने के लिए प्रशंसक विशेष रूप से उत्साहित हैं। पठान ने अब वैश्विक स्तर पर 960 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस संग्रह पर 500 करोड़ रुपये के निशान पर नजर गड़ाए हुए है। यह आईमैक्स में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओरिजिनल ग्रॉसर भी बन गई है।
25 जनवरी को रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बम्पर शुरुआत की और यह जल्द ही रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दुनिया भर के 21 बाजारों में 144 आईमैक्स स्क्रीनों पर धूम मचाई। आखिरकार, यह आईमैक्स पर अब तक की सबसे बड़ी भारतीय रिलीज़ थी।
पठान ने आईमैक्स में किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे दिया है। रिपोट्र्स यह भी बताती हैं कि पठान का भारत में अब तक का नंबर 1 आईमैक्स शुरुआती सप्ताहांत था। इसने केजीएफ-चैप्टर 2, आरआरआर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, 2017 की फिल्म बाहुबली 2 – द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
पठान अब पूरे भारत में अब तक की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आईमैक्स फिल्म है। यह आईमैक्स में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, पहली यश-स्टारर केजीएफ – अध्याय 2 है।
००

जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ
जान्हवी कपूर को पिछली बार फिल्म मिली में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की। अब उनकी आने वाली फिल्मों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि उन्होंने एक स्पाई थ्रिलर फिल्म साइन कर ली है, जिसके लिए वह प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स से जुड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ लोकप्रिय मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू नजर आने वाले हैं।
जंगली पिक्चर्स उलझ नाम से एक बड़ी थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहा है, जो जासूसी पर आधारित एक महिला केंद्रित फिल्म होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी को फिल्म में लीड रोल के लिए कास्ट कर लिया गया है। वह एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों के आसपास बुनी गई है। मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू भी इसमें अहम भूमिका में हैं और दूसरे अभिनेता की तलाश जारी है। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है।
रोशन को मलयालम सिनेमा में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। कप्पेला और सी यू सून जैसी कई मलयालम फिल्मों में उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वह चोक्ड और डार्लिंग्स जैसी दो हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
इस फिल्म के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया हैं, जिन्हें फिल्म नॉक नॉक नॉक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है और जाने-माने लेखक परवेज शेख ने इसकी कहानी लिखी है, जो च्ीन और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। फिल्म को विदेश में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इसमें देशभक्तों के एक प्रमुख परिवार की महिला नायक की कहानी है, जो अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पोस्टिंग पर एक खतरनाक व्यक्तिगत साजिश में उलझ जाती है।
पिछले दिनों यह खबर आई कि जान्हवी ने मर्डर मुबारक नाम की एक फिल्म छोड़ दी है, जिसमें उनकी जोड़ी अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ बनने वाली थी। इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम दिनेश विजन संभाल रहे हैं और होमी अदजानिया इसके निर्देशक हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और डिंपल कपाडिय़ा भी हैं। जान्हवी ने इस फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन फिर उन्होंने इससे कदम पीछे खींच लिए और इसके बाद उलझ उनकी झोली में गिरी।
जान्हवी जल्द ही फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता वरुण धवन के साथ बनी है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। यह 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। जान्हवी के खाते से निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही जुड़ी है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, कुमुद मिश्रा और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। पैन इंडिया फिल्म  एनटीआर 30 में भी जान्हवी सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज आगे खिसकी
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। पहले यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। पिछले साल 13 नवंबर को, बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर, जो अपनी आखिरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, ने घोषणा की थी कि फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
नई रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, वे कहते हैं सबर का फल मीठा होता है, इसलिए इस अविश्वसनीय विशेष कहानी की मिठास को बढ़ाने के लिए – हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार, और अब देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार!रणवीर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, क्योंकि यह आपके परिवार को प्यार करने के बारे में है! हैशटैग रॉकी और रानी की प्रेमकहानी सिनेमाघरों में, 28 जुलाई 2023।
आलिया ने भी नई रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी. 28 जुलाई 2023 को रिलीज।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं, और इसमें प्रीतम संगीत निर्देशक और अमिताभ भट्टाचार्य गीतकार हैं।
००

सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ!
सलमान खान आने वाले दिनों में एक से बढक़र एक फिल्मों में नजर आएंगे। एक तरफ जहां पठान में उनके सीच्ेंस की तारीफ हो रही है, वहीं इसी बीच उनकी अगली फिल्म से जुड़ीं जानकारियां भी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने साउथ के एक लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही अगली फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के टॉप प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स अब सलमान के साथ फिल्म बनाने जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान फिल्म साइन कर चुके हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होगी। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बनेगी, लेकिन यह एक पैन इंडिया रिलीज होगी, यानी एक साथ कई भाषाओं में दर्शकों के बीच आएगी और यह मैत्री मूवी मेकर्स का दूसरा हिंदी प्रोजेक्ट होगा।
सलमान को पिछले साल भी तेलुगु फिल्म गॉडफादर में देखा गया था, जिसमें उनके साथ चिरंजीवी थे। सलमान और चिरंजीवी को पहली बार पर्दे पर साथ देखना प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ भी एक फिल्म की शुरुआत की है। यह भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें प्रभास की मुख्य भूमिका है, वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन भी एक खास किरदार निभाने वाले हैं। इसके जरिए मैत्री मूवी मेकर्स हिंदी सिनेमा मे पदार्पण कर रहा है। सिद्धार्थ फिलहाल अपनी फिल्म फाइटर में व्यस्त हैं। इसका काम खत्म करने के बाद वह मैत्री मूवी मेकर्स की फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा: द रूल,  एनटीआर 31,  आर सी16 और पवन कल्याण संग उस्ताद भगत सिंह मैत्री मूवी मेकर्स की आने वाली फिल्मों में शुमार हैं। नवीन येरनेनी, वाई. रविशंकर, और मोहन चेरुकुरी ने 2015 में तेलुगु प्रोडक्शन हाउस के रूप में इसकी शुरुआत की थी, लेकिन उनकी सफलता अब उन्हें बॉलीवुड में भी ले आई है। चिरंजीवी अभिनीत वाल्टेयर वीरय्या और बालकृष्ण अभिनीत वीरा सिम्हा रेड्डी, जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने ही किया है।
सलमान फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखेंगे, जिसका पिछले दिनों टीजर रिलीज हुआ और प्रशंसकों ने उस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है। टाइगर 3 की राह भी दर्शक बेसब्री से देख रहे हैं। इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीच्ल पवनपुत्र भाईजान का भी दर्शकों को काफी समय से इंतजार है।
००