March 21, 2026

बम डीगी डीगी गर्ल ने शॉर्ट ड्रेस में झुक-झुककर दिए ऐसे पोज

राणा दग्गुबाती ने लक्ष्मी मांचू की अग्निनक्षत्रम की पहली झलक जारी की
अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू आगामी फिल्म अग्निनक्षत्रम में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसकी पहली झलक हाल ही में बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती ने जारी की है। फिल्म में लक्ष्मी के पिता मोहन बाबू गारू, समुथराकानी, विश्ववंत चित्रा, सिद्दीकी और कुछ अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म को एक हाई ऑक्टेन क्राइम थ्रिलर है।
फिल्म में लक्ष्मी के लुक और किरदार के बारे में बात करते हुए राणा ने कहा, लक्ष्मी इस फिल्म से सभी को हैरान करने वाली हैं। वह एक पुलिस वाले और बदमाश की भूमिका में हैं। मैंने कुछ भागदौड़ देखी है और यह वास्तव में शानदार लग रहा है। लक्ष्मी एक प्यारी दोस्त हैं और मुझे फिल्म की एक झलक दिखाने में बहुत खुशी हो रही है।
लक्ष्मी ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा : राणा एक करीबी दोस्त, एक विश्वासपात्र हैं और वह मेरे हर काम में मेरा सहयोग करते हैं। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दी हैं, वह शुरुआत से ही मेरे इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हैं। यह बेहद खास है।
उन्होंने आगे कहा, पिताजी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना एक सपने के सच होने से परे है और इसे बनाने के लिए मुझे और अधिक खुशी मिलती है। मैं स्क्रीन पर इसके हिट होने का इंतजार नहीं कर सकती।
पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा अपने होम बैनर, श्री लक्ष्मी प्रसन्ना पिक्चर्स और मांचू एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, फिल्म वामसी कृष्णा मल्ला द्वारा निर्देशित है।
००

महाराणा प्रताप के लुक में छा गए गुरमीत चौधरी, रिलीज हुआ नई सीरीज का फर्स्ट लुक
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने खास अंदाज में अपनी शादी की सालगिराह मनाई है जिसका वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं उनकी अपकमिंग सीरीज महाराणा का फर्स्ट लुक सामने आया है। गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसे साझा करते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा, विनम्र शुरुआत करने के लिए… हृदय में जिनके महादेव, रण में जो महावीर। देखिए प्तमहाराणा प्रताप के असीम बहादुरी की कहानी।
बता दें कि इस वेब सीरीज में गुरमीत चौधरी महान राजा और योद्धा महाराणा प्रताप की भूमिका निभाने वाले हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसके लिए गुरमीत चौधरी ने कितनी मेहनत की है। गुरमीत के लुक को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सच में कोई महान योद्धा भगवान शिव की पूजा कर रहा है। वीडियो में गुरमीत बड़ी-बड़ी मूछों में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को भी गुरमीत का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। मालूम हो कि गुरमीत चौधरी की ये सीरीज जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा का निर्देशन नितिन चंद्रकांत देसाई ने किया है।
००

5 साल बाद मलयालम सिनेमा में भावना की वापसी, फिल्म का ट्रेलर आउट
भावना और शराफुद्दीन अभिनीत ‘नटिकक्कक्कोरु प्रेमोंडार्न’ का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। फिल्म पांच साल बाद भावनास की मायालम सिनेमा में वापसी करती है। भावना की आखिरी मलयालम रिलीज 2017 में ‘एडम जोन’ थी। 2017 में हुई मारपीट की घटना के बाद से, उन्होंने मलयालम सिनेमा से दूर रहने का फैसला किया था, हालांकि उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया था। मार्च 2022 में, अभिनेता ने पीडि़त होने से लेकर उत्तरजीवी बनने तक की अपनी यात्रा पर खुल कर बात की थी।
फिल्म के कलाकारों और चालक दल द्वारा शुक्रवार को कोझिकोड में एक समारोह में ‘नटिकक्कक्ककोरु प्रेमोंडार्न’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। नवोदित आदिल

मैमूनाथ अशरफ द्वारा लिखित, संपादित और निर्देशित इस फिल्म में अशोकन, अनारकली नासर और शेबिन बेन्सन भी हैं।
इसकी छायांकन अरुण रुश्दी और कला निर्देशन अनीस नादोदी द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत पॉल मैथ्यूज, निशांत रामटेके और जोकर ब्लूज ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। ‘नटिकक्कक्कोरु प्रेमोंडार्न’ का निर्माण बॉनहोमी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले रेनिश अब्दुलखदर और लंदन टॉकीज बैनर के तहत राजेश कृष्णा द्वारा किया गया है।
००

बम डीगी डीगी गर्ल ने शॉर्ट ड्रेस में झुक-झुककर दिए ऐसे पोज
एक्ट्रेस साक्षी मलिक हमेशा अपने बोल्ड लुक्स से सोशल मीडिया का पारा हाई करने में लगी हुई रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगती हैं। हाल ही में लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने एक बार फिर अपने सेक्सी लुक से लाइमलाइट बटौर ली है। इन तस्वीरों में उनकी बेबाकी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस साक्षी मलिक अपने हालिया फोटोशूट के दौरान की तस्वीरों में बेहद ही ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में साक्षी मलिक ने प्रिंटेड लुक में शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ है जिसमें वो अपना स्टाइलिश क्रिस क्रॉस लुक में बैक फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। ओपन हेयर और ग्लैम मेकअप कर के एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने अपनी इन तस्वीरों में नीचे बैठकर कैमरे के सामने झुक-झुकर बेहद ही किलर पोज दिए हैं। साल 2018 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने बम डीगी डीगी में नजर आने के बाद एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने खूब सुर्खियां बटोरी। बता दें कि एक्ट्रेस साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस साक्षी मलिक अपने स्टनिंग लुक से फैंस को दीवाना बनाने का काम करती हैं।  हालांकि इस लुक में साक्षी की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है, साथ ही उनका ये अवतार काफी कातिलाना लग रहा है।
००