Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

केरल से लौटा 14 सदस्यीय ब्लॉक प्रमुखों का दल


बागेश्वर। उत्तराखंड पंचायती राज विभाग की ओर से शैक्षणिक एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के तहत कुमाऊं मंडल के 14 सदस्यीय ब्लॉक प्रमुखों का दल केरल राज्य के भ्रमण के बाद लौट आया है। उन्होंने केरल के पंचायतों से जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद दानू ने बताया कि केरल राज्य की पंचायतें उत्तराखंड से मजबूत हैं। आर्थिक रूप से संपन्न हैं। विकास कार्यों के लिए काफी निधि है। वहां पांच से छह करोड़ की धनराशि वर्षभर के लिए मिलते हैं। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों आदि का स्टाफ भी पर्याप्त है। प्रधानों के कार्यालय सुसज्जित हैं। ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर हैं। प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन, चाय बागान, उद्योग, आयुर्वेदिक, मसाले, कृषि आदि भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को केरल की तरह बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

You may have missed

Advertisement