Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 6, 2026

ग्राम समाज और वन विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे बाहरी लोग : रुद्र सेना  


विकासनगर। रुद्र सेना ने नायब तहसीलदार त्यूणी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया कि त्यूणी तहसील सहित जौनसार बावर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धर्म विशेष के लोग ग्राम समाज और वन विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। रुद्र सेना ने आरोप लगाया कि प्रशासन और वन विभाग इसको लेकर बेपरवाह बने हैं। जिससे क्षेत्र के अमन चेन के लिए खतरा पैदा हो सकता है। नायब तहसीलदार त्यूणी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है। त्यूणी क्षेत्र के अटाल, हेडसू, रडु, चांदनी, व्यूलोग, मझोग, खुनीगाड, गुरुयााना, चातरीगाड, मैंद्रथ, पुरटाड, कोटी बावर, सुनीर, देउडू, कांडा बास्तील, नेवल, मुंडाली, चांटी में सैकडों परिवार ग्राम समाज व वन विभाग की सरकारी जमीनों को कब्जाकर वहीं बस गये हैं। यही नहीं कुछ जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के चलते इन लोगों ने अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, स्थाई निवास जैसे तमाम सरकारी दस्तावेज बना दिए हैं। कहा कि ऐसे बाहरी तत्व क्षेत्र में अपना बर्चस्व कायम करना चाहते हैं। कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र जनजाति क्षेत्र हैं। जहां बाहरी लोग जमीन की खरीद फरोख्त नहीं कर सकते हैं। लेकिन ऐसे धर्म विशेष के लोग कैसे बस गये हैं यह एक गहन जांच का विषय है। बताया कि उक्त लोगों ने अपने मुख्य व्यवसाय को छोड़कर यहां अन्य व्यवसाय कर रहे हैं। उसकी तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर ऐसे लोगों को क्षेत्र से बाहर किया जाय। ज्ञापन देने वालों में रुद्रसेना के संस्थापक व अध्यक्ष राकेश उत्तराखंडी, आदित्य जोशी, सचिन, बलवीर, रतन आदि शामिल रहे।

Advertisement