October 5, 2026

कपकोट में एनयूजेआई पत्रकार संगठन इकाई का गठन ,शेर सिंह अध्यक्ष, तनुज बने महासचिव


बागेश्वर, एनयूजेआई के जिलाअध्यक्ष गोविंद मेहता के निर्देश पर कपकोट ब्लाक एकाई का गठन हो गया है, कपकोट इकाई के गठन के लिए वरिस्ठ पत्रकार और संरक्षक गणेश उपाध्याय को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद संरक्षक और चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों की बैठक ली।बैठक में आम सहमति से शेर सिंह ऐठानी को अध्यक्ष व तनुज तिरूवा को महासचिव चुना गया। यहां लोकनिर्माण विश्राम ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के जिला संरक्षक गणेश उपाध्याय ने दोनों को दावित्व सौंपा,वही संजय जोशी रमेश गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं दावित्व मिलने पर दोनों पत्रकारों ने संगठन का आभार व्यक्त किया,और संगठन हित मे एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।वही जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने सभीनवनिर्वाचितपदाधिकारियो को बधाई देते हुए जल्द जिले की अन्य इकाइयों के गठन किए जाने की बात कही।