Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

कलरफुल आउटफिट में सिंगर नेहा भसीन दिखीं गजब की बला


पंजाबी सिंगर नेहा भसीन अपनी बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर कहर बरपाए रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, नेहा भसीन ने कलरफुल आउटफिट के साथ अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सिंगर नेहा भसीन अपनी कातिलाना अंदाज से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराए रहती हैं।  नेहा भसीन रंग बिरंगी ड्रेस में बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस के दिलों को बेताब किए हुए हैं।  नेहा भसीन अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं।  सिंगर नेहा भसीन इस आउटफिट में अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।  बोल्ड अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली सिंगर नेहा भसीन अपनी सेक्सी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लेती हैं।  बिकिनी में नेहा भसीन बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनकी हॉटनेस फैंस के सर आंखों पर चढ़ कर बोल रही हैं।  नेहा भसीन अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। नेहा भसीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं।  नेहा भसीन फैंस के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं।

जल्द ही लॉकअप-2 लेकर आने वाली है कंगना, दिखाई देंगे बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट
बीते वर्ष शुरु हुआ एकता कपूर का कैप्टिव रियलिटी शो लॉक अप  अब भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। शो में कई विवादित चेहरों को लाया गया था। इसमें पुनम पांडे, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतांगी और मुनव्वर फारुकी जैसे कई कलाकार दिखाई दिए। शो की होस्ट कंगना रनौत थी। 100 दिन चलने वाले इस शो को दर्शकों की तरफ से  बहुत पंसद भी किया जा चुका है। इसके उपरांत अब इसका सीजन 2 लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बीते सीजन की तरह ये सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस बार बिग बॉस 16 के तीन महारथी कंटेस्टेंट्स को शो के लिए इन्वाइट किया गया था।
खबरों का कहना है कि, लॉक अप सीजन 2 में बिग बॉस 16 के  शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा  दिखाई देने वाले है। अभी मेकर्स और तीनों के मध्य बातचीत चल रही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि अर्चना गौतम ने शो के लिए हामी भी भर चुके है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो हमे, एक बार फिर ये तीनों कंटेस्टेंट्स शो में देखने को मिलेंगे।
खबरों का कहना है कि लॉक अप सीजन 2 को मार्च में शुरु करने की उम्मीद है। बीते सीजन की तरह इस बार भी कंगना ही शो को होस्ट करने वाली है। बीते सीजन को स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था। फर्स्ट रनअप सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा थी।  एकता कपूर का ये शो, एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर शो स्ट्रीम किया गया था।  
००

सामने आया रानी मुखर्जी की नई फिल्म का मोशन पोस्टर
बॉलीवुड की बेहतरीन और सुपरहिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी कुछ वक्त से सिनेमा से दूर ही थी। वह जल्द ही मूवी मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे में दिखाई देने वाले है। हाल ही में मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी घोषणा की है।
दरअसल, मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे को लेकर फिल्म क्रिटिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी एक बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दी और दूसरा बच्चा उनके बराबर में खड़ा है। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी का यह लुक वायरल होने लगा है। इस मोशन पोस्टर को साझा करते हुए मूवी के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 23 फरवरी को रिलीज किया जाने वाला है।
खबरों का कहना है कि फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। मूवी में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह मूवी सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है। रानी मुखर्जी काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए है। इस मोशन पोस्टर रिलीज के उपरांत अभिनेत्री के फैंस बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहे है। कुछ यूजर्स का इस बारें में कहा है कि पोस्टर काफी अच्छा है। एक यूजर ने कमेंट किया है लव द पोस्टर कांट वेट फॉर ट्रेलर। दूसरे यूजर ने लिखा- वेटिंग। फैंस को रानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है और यह यूजर्स के कमेंट से साफ देखने के लिए मिल रहा है।

You may have missed

Advertisement