Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करने के बावजूद हो गए हैं दोमुंहे बाल, आजमाए ये घरेलू नुस्खें


खूबसूरत बाल न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि बालों की अच्छी सेहत की भी निशानी होते हैं। कई ऐसी लड़कियां होती हैं जिनके बाल तो काफी लंबे होते हैं लेकिन दोमुंहे होने की वजह से उन्हें कटवाना जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर अधिक दिनों तक आपके बालों में ये समस्या रह जाए तो ये आपके बालों के ग्रोथ को कम कर देती है और बाल का बढऩा रुक जाता है। इससे निजात पाने के लिए लड़कियां कई महंगे शैम्पू का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन वे इतने कारगर साबित नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या को कम किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…
अंडा
बालों को पोषण देने और उन्हें दोमुंहा होने से रोकने के लिए अंडे की जर्दी को मास्क की तरह बालों पर लगाएं। इसके लिए आप अंडे की जर्दी में जैतून का तेल, नारियल का तेल या बादाम का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। अंडे की जर्दी को नींबू के रस के साथ भी बालों पर यूज किया जा सकता है।
मेयोनीज
यदि आप वेजिटेरियन मेयोनीज का इस्तेमाल करते हैं, तो बेशक यह बालों को स्मूद करने का काम करेगा। यह विटमिन, प्रोटीन और फैटी एसिड से भरपूर होता है। फैटी एसिड होने की वजह से यह बालों में मॉइस्चर बनाए रखता है। साथ ही उन्हें नैचरली स्ट्रेट करता है। आप इसे सीधे बालों में हेयर मास्क की तरह लगा सकती हैं। मेयोनीज को 15 से 20 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर जेंटल शैंपू से स्कैल्प को अच्छे से क्लीन कर लें।
केला
केले में पोटैशियम, जिंक, आयरन और विटामिन ए, सी और इ भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को पोषण देने के साथ टूटने से बचाता है। एक पके केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और बालों में लगाएं। आधे घंटे तक बालों पर रहने दें और फिर शैंपू से धो लें।
करी पत्ता
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आप लोहे के पैन में 3 बड़े चम्मच नारियल तेल को गर्म करें, फिर इसे 10 से 15 करी पत्ते को मिलाएं। अब रतनजोत पाउडर और आंवला पाउडर को भी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे पूरी रात ढक़कर रख दें और अगली सुबह इस मिक्सचर को छन्नी से छान लें और फिर हल्की आंच में गर्म कर लें। इस मिक्चर को बालों की जड़ों से लेकर टिप चक लगाएं और फिर ऐसे ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह इसे साफ पानी और शैम्पू की मदद से लगाएं। हफ्ते में 2 बार इस प्रॉसेस को अपनाएंगे तो दोमूंहे बालों से निजात मिल जाएगी।
पपीता
पपीते में पापेन नामक एंजाइम पाया जाता, जो डेड स्किन को हटाने का काम करता है। इसमें मौजूद विटमिन-ऐ, ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट बालों को भीतर से स्वस्थ रखते हैं। इससे दो मुंहे बालों की परेशानी नहीं होती। हेयर मास्क बनाने के लिए अपने बालों की लेंथ के अनुसार एक पका हुआ पपीता लें। इसके छिलके निकालकर उसे मिक्सी में ब्लेंड कर लें। अब इस पेस्ट में आधा कप दही मिलाएं और 30 मिनट तक इसे बालों में रखें। अब सादे पानी से हेयर वॉश कर लें।
बीयर
बीयर दोमुंहे बालों को कंट्रोल करने का काम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और शुगर हेयर-फॉलिकल्स को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये एक बहुत अच्छा कंडीशनर भी है जिससे बालों में चमक आती है और वे घने भी बनते हैं।
शहद
दोमुंहे बालों से निजात पाने के लिए शहद और दही को मिक्स करें और बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक बालों पर रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू के साथ वॉश कर लें।
मिल्क क्रीम
खाने में क्रीमी फ्लेवर ऐड करने वाली मिल्क क्रीम बालों को प्रोटीन और कैल्शियम देते हुए उसे स्ट्रॉन्ग, शाइनी और सॉफ्ट बना सकती है। बेहतर परिणाम के लिए होममेड क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच को आधा कप दूध के साथ फेंट लें। अब इसे हल्के हाथों से बालों और उसकी जड़ों में लगाएं। थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

You may have missed

Advertisement