Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

समय से पहले सफेद बालों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके


बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही कई लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। बालों में मेलनिन नाम का पिग्मेंट पाया जाता है, जो उम्र बढऩे के साथ-साथ कम होने लगता है और बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप समय से पहले अपने बाल सफेद होने की समस्या से बचना चाहते है तो आइए आज हम आपको इसके लिए पांच तरीके बताते हैं।
आंवला है प्रभावी
एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर आंवला का उपयोग बालों को सफेद होने से बचाने के लिए हेयर टॉनिक के रूप में किया जा सकता है क्योंकि यह न केवल बालों के विकास और मजबूती को बढ़ावा देता है बल्कि बालों के मेलनिन को भी बढ़ाता है। लाभ के लिए कुछ आंवलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इन्हें एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। अब मिश्रण को ठंडा होने करके इसे सिर पर लगाएं, फिर सिर को सामान्य तरीके से धो लें।
नारियल के तेल से करें सिर की मालिश
नारियल का तेल अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण सफेद बालों को कम करने और इसे पोषण देने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए अपने स्कैल्प और बालों पर वर्जिन नारियल का तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर सिर को हल्के क्लींजर से धो लें। इसके बाद सिर पर कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। हफ्ते में 1-2 बार ऐसा करें।
एलोवेरा लगाएं
एलोवेरा में कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक, और कॉपर जैसे खनिज होते हैं, जो बालों के मेलनिन को बढ़ाकर बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं। लाभ के लिए एक कप ताजा एलोवेरा जेल लें और फिर इसे मेंहदी या कॉफी के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। इस मिश्रण को सिर पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो सिर को पानी से धो लें।
करी पत्ता आएगा काम
करी पत्ते के अर्क में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एक कप नारियल के तेल में 15-20 करी पत्ते डालकर उबालें और फिर जब तेल का रंग काला हो जाए तो गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा करके इसे सिर पर लगाएं और 1 घंटे के बाद सिर को माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें।
ब्लैक कॉफी का करें इस्तेमाल
ब्लैक कॉफी का इस्तेमाल भी बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकता है। लाभ के लिए 2 से 3 कप पानी उबालें और एक दूसरे कप में 4 से 5 चम्मच कॉफी पाउडर को थोड़े से सादे पानी के साथ मिलाएं। अब कॉफी के मिश्रण को उबले हुए पानी में मिलाएं, फिर इसे ठंडा करके सिर पर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।

You may have missed

Advertisement