March 21, 2026

31 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का धमाल


नई दिल्ली ।  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल शुक्रवार (17 फरवरी) को जारी हो गया। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वह पहली बार आईपीएल में खेला था। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने पहले ही प्रयास में आईपीएल का टाइटल हासिल किया।
गौरतलब हो कि आईपीएल 2023 की 10 टीमों को ्र और क्च ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है। वहीं, दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टायटंस को शामिल किया गया है। पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई और गुजरात टायटंस के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल 2023 के मैच टीमों के घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे। अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला में मैचों का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप की चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। 18 मैच डबल हेडर मैच होगें। एक टीम 14 मैच खेलेगी, 7 अपने घर पर 7 विपक्षी टीम के घर पर रहेंगे। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे। 4 मैच प्लेऑफ के होंगे
0000

आईपीएल में धोनी पर भारी पड़े हैं हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली, । आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुरु और चेले के बीच लड़ाई होगी। एक तरफ  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे तो दूसरी तरफ  गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या। सीएसके और जीटी के बीच 2022 में 2 मैच खेले गए थे। आईपीएल के 16वें सीजन में ये दोनों टीमें उद्घाटन मैच खेलेंगी।
गौरतलब हो कि दोनों टीमें आईपीएल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले दोनों ही मैच गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं। अहमदाबाद 31 मार्च को शाम 7:30 बजे टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। धोनी के धुरंधर यह मैच जीतकर गत चैंपियन से बेहतर प्रदर्शन करने को देखेंगे। वहीं, गुजरात की निगाहें 3-0 की बढ़त बनाने पर टिकी होंगी। बता दें कि पुणे में आईपीएल 2022 के 29वें मैच में पहली बार त्रञ्ज ने सीएसके के साथ मुकाबला किया, जहां कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में राशिद खान ने कप्तानी की और टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। सीएसके ने 169 रन बनाए। रितुराज गयाकवाड़ ने 73 और अंबाती रायडू ने 46 रन की पारी खेली थी। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय गुजरात टाइटन्स का 48-4 था। इसके बाद डेविड मिलर और कप्तान राशिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 1 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मिलर ने 51 गेंद पर नाबाद 94 रन और राशिद खाने 21 गेंद पर 40 रन बनाए थे। दूसरे मैच में भी सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। रितुराज टीम के लिए एकबार फिर अर्धशतक लगाया। वहीं, त्रञ्ज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। रिद्धिमान साहा ने नाबाद 67 रन बनाए थे।