Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

तापमानमार्च में जाड़ा, ठंड का तीन साल का रिकार्ड टूटा, फिर येलो अलर्ट


देहरादून। देहरादून में करीब 20 घंटे बारिश से जनवरी जैसा मौसम हो गया। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। 24 घंटे के भीतर 30 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। जिससे 24 घंटे में पारा 13.9 डिग्री लुढ़क गया।
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को तापमान 32.2 डिग्री था।
मार्च का आखिरी दिन 2020 के बाद सबसे ज्यादा ठंडा रहा। 2020 में मार्च में तापमान 15.2 डिग्री गया था। जबकि 2021 में 25.8 और 2022 में 25.6 डिग्री रहा था। इस बार मार्च फरवरी से भी ठंडा रहा। फरवरी में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री से नीचे नहीं गया था।
चार अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया हैं विभाग के मुताबिक 3000 मीटर ऊंचाई से ऊपर बर्फबारी भी हो सकती हैं। एक अप्रैल को बारिश के बाद दो अप्रैल को प्रवर्तीय इलाकों में हल्की बारिश होगी। वहीं तीन और चार अप्रैल को अच्छी बारिश की संभावना हैं।

Advertisement