Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

महिला कांग्रेस की 93 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित


देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की 93 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें आठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 37 सचिव शामिल है। इसके साथ 21 जिला और नगर इकाईयों में भी अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। कार्यकारिणी का गठन करीब एक साल बाद हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कुछ जिला इकाईयों में उपयुक्त नाम नहीं मिलने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसी के साथ पूरी महिला कांग्रेस निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दर्ज कराने के लिए मैदान में उतरेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, अल्का पाल, भागीरथी बिष्ट, मीना रावत, नजमा खान, मीना शर्मा, जया कर्नाटक और पायल बहल के नाम शामिल हैं। जबकि उपाध्यक्ष में मीना सोनकर, नमजा शेख, सपना बिष्ट, चंद्रकाल नेगी, दीपा देवी, बीना जोशी, शोभा बिष्ट, विजय लक्ष्मी, बसंती भारती, हरि प्रिया सती, कृष्णा नेगी, इंदू पंवार शामिल हैं।

—
ये बनें जिलाध्यक्ष
राधा बिष्ट अल्मोड़ा, गीता पंवार रानीखेत, दीप धपोला बागेश्वर, विमला महरा चमावत, उषा रावत चमोली, पूनम सिंह पछुवा दून, उर्मिला थापा ढौंडियाल देहरादून महानगर, अंशुल त्यागी परवादून, नीलम तिवारी ऋषिकेश महानगर, खष्टी बिष्ट नैनीताल, नीलम रावत पौड़ी, रश्मि पटवाल कोटद्वार, नंदा बिष्ट डीडीहाट, विद्या देवी रुद्रप्रयाग, आशा रावत टिहरी, करिश्मा गहलौत बाजपुर, रेखा सोनकर खटीमा, मोनिका ढाली रुद्रपुर, ललिता भंडारी पुरोला, उंजली उनियाल उत्तरकाशी, पूजा सिंह काशीपुर

Advertisement