Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बुल्गारिया में तलवारबाजी करेगी भावना टाकुली


बागेश्वर । वर्ल्ड जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप के भारतीय टीम की घोषणा बीते 14 मार्च को हुई। यह प्रतियोगिता बुल्गारिया में आयोजित हो रही है। भारतीय फेंसिंग टीम में हिमालय की तलहटी पर बसे गांव सूपी की रहने वाली भावना टाकुली का चयन भी हुआ है। उत्तराखंड से तलवारबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह पहली बालिका हैं। भारतीय सेना में तैनात उनके पिता प्रताप सिंह टाकुली ने बताया कि वह अंडर 17 में खेलेंगी। उन्होंने पटियाल, पंजाब से प्रशिक्षण लिया। उनके पिता सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं। वह भी सेना की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। अब वह अपने हुनर से बेटी को भी तरास रहे हैं।

Advertisement