Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग


बागेश्वर। तहसील के बदियाकोट, पटाक में लंबे समय से भालू का आतंक बना हुआ है। इससे लोग दशहत में हैं। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से उनके गांव में भालू का आतंक बना हुआ है। भालू ने मधुमक्खियों के बॉक्सों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा दस लोगों के बकिरयों को मार डाला है। भालू रोजाना रात 11 से 12 बजे के बीच गांव में धमक रहा है और किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या को उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर के रेंजर भी बता दिया है। रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग कर दी है, लेकिन समस्या आज बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में तारा दानू, धमेंद्र सिंह, हीरा सिंह, जोध सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement