Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

प्रमुख वन संरक्षक ने किया वन प्रभाग के कार्यों का निरीक्षण


अल्मोड़ा। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने यहां अल्मोड़ा वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने द्वाराहाट रेंज और ताड़ीखेत में बने मॉडल क्रू स्टेशनों सहित अन्य क्रू स्टेशनों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जान‌कारी हासिल की। जंगलों को आग से बचाने और वन संपदा के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। रानीखेत पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक भरतरी ने रविवार को भ्रमण कर वन विभाग के विभिन्न कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। ताड़ीखेत क्षेत्र में उन्होंने मातहत अधिक‌ारियों से वनाग्नि सुरक्षा को लेकर किए इंतजामों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। यहां मॉडल क्रू स्टेशन में तैनात फायर वॉचरों से बातचीत भी की। वनों और वन्य जीवों के संरक्षण की अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने को कहा। इसके लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि ‌अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर वन संरक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सौनी कैंपिंग साइट का भी निरीक्षण किया। उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बंगारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा, ताड़ीखेत के रेंजर उमेश पांडेय सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement