Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

नैनीताल की दुल्हनियां का हैरतअंगेज कारनामा-हनीमून नाइट में दूल्हे को सोता छोडक़र, प्रेमी संग कैश-जेवर लेकर भागी दुल्हन


 रोहटा-मेरठ । सुहागरात पर पति को सोता छोड़ विवाहिता नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो महिला पल्सर सवार युवक के साथ जाते हुए दिखाई दी। पीडि़त ने तहरीर दे दी है।
नैनीताल से हुई थी युवक की शादी
गांव रोहटा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को उसकी शादी सीमा पुत्री नत्थू सिंह निवासी गांव कालकागंज हल्द्वानी नैनीताल से हुई थी। सात तारीख को वह दुल्हन लेकर घर आ गए थे। रात में जब वह सो रहे थे, तभी पत्नी लापता हो गई। वह रात करीब 12 बजे उठे तो देखा पत्नी घर में नहीं थी। परिवार के अन्य लोगों से जानकारी की तो उनको भी कुछ पता नहीं था। उसके मोबाइल फोन किया तो वह बंद आ रहा था।
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दिखी युवती
सुबह उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पत्नी पल्सर सवार युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई दे रही है। पीडि़त ने बताया कि पत्नी घर में रखे करीब 57 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की जानकारी की जा रही है। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। नैनीताल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

You may have missed

Advertisement