Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

समस्याओं का निराकरण नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश


अल्मोड़ा। विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश है। नाराज ठेकेदारों ने समस्याओं पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। मामले में पर्वतीय ठेकेदार संघ ने अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल उत्तराखंड पेयजल निगम को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि निर्माण शाखा पेयजल निगम की ओर से ठेकेदारों के कार्यों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इससे ठेकेदार परेशान हैं। ठेकेदारों ने देयकों का भुगतान करने, दैवीय आपदा मद से कराए जा रहे कार्यों की सूची ठेकेदार यूनियन को उपलब्ध कराने, बांड लागत की विषमताओं को दूर करने, आदि की मांग की। तीन दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी भी दी।

Advertisement