Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

एसडीएम व डीएसओ ने जांची पेट्रोल पंप की व्यवस्था,बैजनाथ को दिए बोर्ड लगाने के निर्देश


बागेश्वर। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक पेट्रोल पंप संचालक पर अर्थदंड लगाया। इस पंप में पर्याप्त मात्रा में तेल नहीं होने और पानी की उचित व्यवस्था नहीं मिली। उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने धौलीनाग फिलिंग स्टेशन मुस्योली कांडा, बजरंग ऑयल्स बैजनाथ, ईष्टदेव फिलिंग स्टेशन द्वारसों एवं बजरंग फ्यूल्स आरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पेट्रोल पंपों में तेल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, महिला एवं पुरुष प्रसाधन साफ-स्वच्छ होने और पीने का स्वच्छ जल की व्यवस्था एवं वाहनों के लिए उपलब्ध हवा मशीन होने की जांच की। निरीक्षण में धौलीनाग फिलिंग स्टेशन मुस्योली में पर्याप्त मात्रा में तेल की उपलब्धता न होने, प्रसाधन में सफाई नहीं होने एवं पानी की व्यवस्था नहीं होने पर पंप स्वामी को अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रसाधन के बाहर साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ईष्टदेव फिलिंग स्टेशन द्वारसों एवं बजरंग फ्यूल्स आरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुरुष एवं महिला प्रसाधन एवं पानी की व्यवस्था, हवा मशीन की व्यवस्था सही पायी गई। पंप स्वामियों को निर्देश दिए कि पर्यटक सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल का भंडारण सुनिश्चित करते हुए उसकी सूचना प्रतिदिन जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे, तांकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दैरान पूर्ति निरीक्षक रवींद्र कुमार बिष्ट, परविंद नेगी, दीपक चंद्र, प्रकाश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement