Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

अनिल अध्यक्ष व शेखर बने सचिव


बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फिल्ड कर्मचारी संगठन की यहां आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के लिए अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष व शेखर जोशी को सचिव बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कुशल सिंह रावत के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। ख्याली दत्त पांडे को चुनाव अधिकारी बनाया गया। संगठन के लिए घनश्याम उपाध्याय संरक्षक, गोपाल कृष्ण उपाध्यक्ष, रवि शंकर उप सचिव, नसीम मोहम्मद कोषाध्यक्ष, डुंगर सिंह संगठन मंत्री तथा चंचल पपोला प्रचार मंत्री चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियोंको पद व गोपनियती का शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि वह अपनी लंबित मांगों के लिए संगठन के माध्मय से आंदोलन चलाएंगे और अपनी मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

You may have missed

Advertisement