May 7, 2026

बागेश्वर की मीनू ने 98.99 प्रतिशत अंकों के साथ यूजीसी नेट पास


बागेश्वर। बागेश्वर की बेटी चौरासी निवासी मीनू जोशी ने यूजीसी नेट 98.99 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है। बचपन से मेधावी मीनू इस वक्त डीएसबी कैंपस नैनीताल से पीएचडी कर रहीं हैं। उसके पिता पूरन जोशी पूर्व सैनिक तथा माता विमला जोशी गृहिणी हैं। मीनू ने हाईस्कूल 2012, इंटर 2014 पास केंद्रीय विद्यालय कोलकाता से पास की। बीकॉम 2017, बीएड 2020, एमकॉम 2021 में बागेश्वर डिग्री कॉलेज से पास किया। मीनू ने बताया की उनकी मम्मी पापा भाई बहन के अलावा अध्यापक डॉ. अतुल जोशी, डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय, डॉ. मनोज पांडेय के आशीर्वाद से यह मुकाम पाया है।