Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

लमगड़ा पुलिस द्वारा 100 टिन अवैध लीसे के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) सुश्री पी0रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक- 26.12.2018 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट उ0नि0 अनीश अहमद कानि0 जगदीश मेहता राकेश भट्ट थाना लमगड़ा द्वारा दुर्गा नगर खेल मैदान के पास वाहन संख्या यूके 04सीए 8986 पिकप को रोककर चैक किया गया तो चालक कमल पाण्डे पुत्र चिन्तामणी पाण्डे निवासी ग्राम धूरा संग्रोली पो- चायखान लमगड़ा तारा दत्त जोशी पुत्र पूर्णानन्द जोशी निवासी अनुली थाना लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से पिकप वाहन में 100 टन लीसा (कीमत-1,00000रु) लदा पाया गया लीसे के कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके थानाध्यक्ष लमगड़ा ने बताया की पिकप व 100 टीन लीसा को पुलिस ने कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 46/18 धारा 26/41/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement